{"_id":"6a6ca8b634b4bf3e600f6dc9","slug":"threat-to-blow-up-gurugram-court-complex-mini-secretariat-and-two-schools-with-bombs-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96330-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुरुग्राम के कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय व दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुरुग्राम के कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय व दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीसी, एडीसी, बार एसोसिएशन व स्कूलों की आधिकारिक ईमेल पर आई धमकी
- ईमेल से दी चेतावनी, स्कूलों में वंदे मातरम् बोलना बंद करो नहीं तो 15 अगस्त तक बम धमाके होंगे
- बार एसोसिएशन की ओर से नो वर्क की अपील की गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्कूलों में वंदे मातरम् बोलना बंद करो, नहीं तो 15 अगस्त तक स्कूलों में बम धमाके होंगे। वंदे मातरम् बोलना बंद करो, खालिस्तान जिंदाबाद बोलो। इन्हीं धमकी भरे शब्दों वाली ईमेल शुक्रवार को गुरुग्राम के डीसी, एडीसी, कोर्ट की बार एसोसिएशन व दो स्कूलों को भेजी गई। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे ईमेल देखते ही सूचना पुलिस को दी गई तो बम स्कवॉड, डॉग स्कवॉड समेत अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंची और जांच की। कई घंटे तक चली जांच के बाद कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
बम की ईमेल की सूचना के बाद पुलिस की संबंधित टीमों ने डीसी कार्यालय वाले लघु सचिवालय, अदालत परिसर और श्री राम स्कूल व हेरिटेज स्कूल में जाकर चेकिंग की। खुफिया विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसा अंदेशा है कि कई अन्य स्कूलों को भी ये धमकी भरी ईमेल भेजी गई है। शुक्रवार को उधम सिंह जयंती के अवसर पर स्कूलों की छुट्टी थी। ऐसे में शनिवार को स्कूल खुलेंगे तो वे अपनी ईमेल चेक करेंगे।
सुबह 8:20 बजे आई ईमेल में दी गई कई धमकियां
बम की धमकी वाली ये ईमेल सुबह 8:20 बजे भेजी गई। इस ईमेल में कई तरह की धमकी लिखी गई हैं। डी-वॉर्निंग भारतीय संसद विच धमाका। भारतीय सांसद बोलेगे खालिस्तान जिंदाबाद। डीसी ऑफिस गुरुग्राम 3:11 बजे, गुरुग्राम स्कूल 1:11 बजे, हरियाणा कोर्ट 02:11 बजे और दिल्ली संसद 4:11 बजे। सीजेपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर वापस करो या भारतीय संसद विच 4 अगस्त तक बम धमाके ही धमाके। ईमेल में नीचे खालिस्तान नेशनल आर्मी से दो नाम गुरअंख सिंह और रुकन शाहवाला भी लिखे गए थे।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की ओर से नो वर्क की अपील
बार एसोसिएशन की आधिकारिक ईमेल पर धमकी दी गई। उसके बाद बार एसोसिएशन की ओर से नो वर्क की अपील की गई। व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यम से मैसेज सभी अधिवक्ताओं तक पहुंचाने के प्रयास किए गए। इसमें सभी अधिवक्ताओं को सुरक्षा के लिहाज से अदालत परिसर खाली कर घर लौटने को कहा गया। साथ ही न्यायाधीशों से भी अपील की गई कि वे सभी मामलों में आगे की डेट दें।
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह कई जगहों से धमकी भरे ईमेल की सूचना मिली। सूचना मिलते ही संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। कई घंटे तक चली जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। मामले में जांच कर ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।