फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two HDFC Bank employees arrested for defrauding over

Delhi NCR News: एचडीएफसी बैंक के दो कर्मचारियों ने ग्राहक डेटा का दुरुपयोग कर 10 लाख से अधिक की ठगी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
पूर्व व मौजूदा कर्मचारी ने बदला रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जारी किए फर्जी रिप्लेसमेंट कार्ड
विज्ञापन

7.15 लाख नकद, आठ क्रेडिट कार्ड व 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ग्राहकों के डेटा का गलत इस्तेमाल कर रिप्लेसमेंट क्रेडिट कार्ड जारी कर ठगी करने के आरोप में दक्षिण जिला पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के एक पूर्व और एक मौजूदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश कुमार निवासी लोनी, गाजियाबाद व अनिल कुमार निवासी उत्तम नगर के पास से 7.15 लाख रुपये नकद, आठ फर्जी क्रेडिट कार्ड व 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी से पुलिस ने छह ठगी के मामले सुलझाने का दावा किया है।
एक ग्राहक ने साइबर सेल में शिकायत दी कि उसके क्रेडिट कार्ड से उसकी अनुमति के बिना लेन-देन हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर नया रिप्लेसमेंट कार्ड जारी किया, पिन जनरेट कर एटीएम से 53 हजार नकद निकाले और 1.18 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। मुकेश फिलहाल एचडीएफसी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है, जबकि अनिल फरवरी 2026 तक कार्यरत था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े छह अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हुआ है, जिनमें आरोपियों के 10.57 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed