फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changes in Delhi NCR Rain in several areas

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बाद हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 27 Jul 2026 04:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

सोमवार को भीषण गर्मी के बाद एनसीआर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल ही आज यानी 27 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया था। 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Weather changes in Delhi NCR Rain in several areas
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी सुबह से ही जारी थी।  दोपहर ढलने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल ही 27 जुलाई यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन



कल भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। शाम और रात के समय भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 और 1 अगस्त को लेकर भी पूर्वानुमान जारी
वहीं, 31 जुलाई और 1 अगस्त को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed