सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Cold increases from north to east

Weather: उत्तर से पूर्व तक बढ़ी ठंड, कश्मीर-हिमाचल के कई हिस्सों में माइनस में पहुंचा पारा; और गिरेगा तापमान

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/शिमला/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 04:02 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर की रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

विज्ञापन
Weather: Cold increases from north to east
हिमाचल बर्फबारी... - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस में पहुंच गया है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया, जो पिछले तीन वर्षों का नवंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। जम्मू, हरियाणा और ओडिशा में भी रात का तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। पहाड़ों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और ठंड का प्रकोप और तेज पड़ सकता है।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर की रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके गुजरते ही पारा फिर नीचे आएगा। 21 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल स्पीति में पारा माइनस 4.7 पर
हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरने से रातें और ठंडी हो गईं हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना और पांवटा साहिब में 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में कोहरा छाया रहा। रविवार को शिमला समेत प्रदेशभर में धूप खिली रही। 

  • ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 11 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक हिमाचल में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

श्रीनगर में तापमान माइनस 1.6 डिग्री 
कश्मीर में श्रीनगर सहित लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम 18.4 और न्यूनतम माइनस 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री तक लुढ़का, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक कश्मीर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

  • रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जम्मू में भी तापमान में गिरावट का असर देखा गया। अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बाद शाम होते ही गलन बढ़ गई।

हिसार हरियाणा का सबसे ठंडा शहर
हरियाणा में हिसार रविवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का भी अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में पहले से हो रही बर्फबारी और लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते नवंबर में ही शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। आमतौर पर यह स्थिति दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में देखने को मिलती है, मगर इस बार नवंबर में ही पारा तेजी से लुढ़क रहा है। हरियाणा के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि 17 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन और रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed