सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weekly special train will run from Malda Town to Anand Vihar

Delhi NCR News: मालदा टाउन-आनंद विहार चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मालदा टाउन-आनंद विहार चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने मालदा टाउन से आनंद विहार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत से दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03435/03436 मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक रूप से संचालित होगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 03435 प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से सुबह 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 02:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन मई महीने में 4, 11, 18 और 25 तारीख और जून में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को चलेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03436 प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन मई में 5, 12, 19 और 26 तारीख को और जून में 2, 09, 16, 23 और 30 तारीख को संचालित होगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिनमें न्यू फरक्का, बारहरवा, साहिबगंज, पिरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, देहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टुंडला प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article