सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yatin tops in senior mens body building

Delhi NCR News: 60 किग्रा सीनियर मेंस बॉडीबिल्डिंग मे यतिन अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्टर दिल्ली-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी ताकत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित मिस्टर दिल्ली-2026 बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फिटनेस, ताकत और स्टेज प्रेजेंस का दमदार प्रदर्शन किया। मास्टर बॉडीबिल्डिंग वर्ग में महेश नेगी (73), संदीप (74), हरमीत (75) और प्रमोद शर्मा (76) ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सीनियर मेंस फिजीक (170 सेमी से कम) वर्ग में शुभम कुमार (79), तरुण पाल (78), रहिस (77), चेतन (81) और अमित शर्मा (80) ने अपनी फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, 170 सेमी से अधिक वर्ग में नवेद (86), संदीप (85), समीत सिंह (84) और सुमित सैनी (83) के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

सीनियर मेंस बॉडीबिल्डिंग (60 किग्रा तक) वर्ग में यतिन बोध (103) ने शीर्ष प्रदर्शन किया। जूनियर बॉडीबिल्डिंग (60 किग्रा से कम) वर्ग में राजा (101) और बाशु (100) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बॉडीबिल्डिंग 60 से 65 किग्रा वर्ग में लक्ष्य (102) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। 70 किग्रा से अधिक वर्ग में कुनाल (98), आकाश कंवर (96), यश मलिक (95) और चंदन (94) के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed