{"_id":"69c281b13e84e4876d0153e2","slug":"youth-stabbed-to-death-in-bhajanpura-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129181-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला की घटना, मोहम्मद आसिफ के रूप में पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त सुभाष मोहल्ला के मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर जा चुके हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने 18 वर्षीय युवक को घोषित कर दिया है।
घटनास्थल से क्राइम और फोरेंसिक टीम ने अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार वालों के मुताबिक रात में आसिफ किसी काम से घर से बाहर गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
Trending Videos