{"_id":"6993ad0b3549f63f960de915","slug":"79th-foundation-day-of-delhi-police-amit-shah-said-special-cell-will-become-the-most-modern-security-center-i-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस: अमित शाह बोले- विशेष प्रकोष्ठ बनेगा देश का सबसे आधुनिक सुरक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस: अमित शाह बोले- विशेष प्रकोष्ठ बनेगा देश का सबसे आधुनिक सुरक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि 368 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ का एकीकृत मुख्यालय आतंकवाद और अपराध से निपटने का एक प्रभावी साधन बनेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि 368 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ का एकीकृत मुख्यालय आतंकवाद और अपराध से निपटने का एक प्रभावी साधन बनेगा।
Trending Videos
मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे गृहमंत्री ने कहा कि यह नई सुविधा मादक पदार्थों के नेटवर्क, संगठित अपराध और आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए देश का सबसे आधुनिक केंद्र बनकर उभरेगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने परियोजना की ई-आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि एकीकृत मुख्यालय में अत्याधुनिक इनडोर फायरिंग रेंज, वॉर रूम, साइबर प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षण हॉल और अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। दिल्ली न केवल राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थानों का केंद्र भी है, जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास और कार्यालयों सहित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान स्थित हैं।
10 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई : समारोह में दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। लगभग 857 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुरक्षित शहर परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी गई। इस परियोजना के तहत दिल्ली के लोगों को समर्पित एक आधुनिक एकीकृत कमान, नियंत्रण, संचार और कंप्यूटर केंद्र (सी4आई) स्थापित किया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यह केंद्र बल की निगरानी, समन्वय और वास्तविक समय में प्रतिक्रिया देने की क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी को 10,000 कैमरों से जोडऩे की योजना के पहले चरण के तहत 2,100 कैमरे पहले ही चालू हो चुके हैं। इसके अलावा, शहर भर में मौजूद 15,000 से अधिक कैमरों को केंद्रीय प्रणाली से एकीकृत किया गया है।
सी4आई केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा : अधिकारियों के अनुसार सी4आई केंद्र चेहरे की पहचान, भीड़ की निगरानी और डेटा विश्लेषण जैसी उन्नत सुविधाओं लैस होगा, जिससे अपराध का पता लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा प्रबंधन में सुधार होगा। शाह ने कहा कि सुरक्षित शहर परियोजना से राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और शहरी पुलिसिंग के समग्र मानकों में काफी सुधार होगा।
दिल्ली में तीन नए थाने और छह नई पुलिस चौकियां होंगी स्थापित
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अपने 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुरक्षित शहर परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी उन्नयन से जुड़ी कई पहल की घोषणा की है। इसमें निगरानी प्रणालियों का विस्तार और नई सुविधाओं का निर्माण शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपात स्थितियों और बड़ी घटनाओं के दौरान जमीनी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल कमांड वाहनों को भी तैनात होंगे। इसके अलावा, तीन नए थाने और छह पुलिस चौकियां स्थापित होंगी। अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी में महिला पुलिस कर्मियों के लिए सात मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 132 कर्मचारियों के रहने की क्षमता होगी।
दिल्ली पुलिस ने सरदार पटेल के 32 फीट ऊंचे पोर्ट्रेट का किया अनावरण
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज अपने 79वें स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का भव्य 32 फीट ऊंचा 3 डी पोर्ट्रेट का अनावरण किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने मुख्यालय भवन की सामने वाली कांच की दीवार पर लगे इस शानदार पोर्ट्रेट का उद्घाटन किया। यह अनावरण वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें लौह पुरुष को श्रद्धांजलि दी गई। आयुक्त ने मुख्यालय के रिसेप्शन क्षेत्र में बेस्ट पुलिस स्टेशन इन द कंट्री ट्रॉफी के लिए विशेष डिजाइन वाला विट्रिन मॉडल भी अनावरण हुआ। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। तकनीकी पहल को मजबूत करते हुए आयुक्त ने पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) और कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट के लिए नया एप्लिकेशन लॉन्च किया।