सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five new foot overbridges will be built in East Delhi pedestrians will get relief CM gave a gift worth crores

Delhi: पूर्वी दिल्ली में बनेंगे पांच नए फुटओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत, CM ने दी करोड़ों की सौगात

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 04:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे।

Five new foot overbridges will be built in East Delhi pedestrians will get relief CM gave a gift worth crores
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X @BJP4Delhi
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, विधायक अरविंदर सिंह लवली, अभय वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय गोयल, अनिल गोयल, रविंद्र नेगी व रविकांत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतुलित विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद यदि किसी क्षेत्र की सड़कों, नालियों और बुनियादी सुविधाओं की हालत नहीं सुधरती, तो यह प्रशासनिक विफलता का संकेत है।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि अब राजनीति नहीं, नतीजों का वक्त है। दिल्ली का कोई भी इलाका विकास से वंचित नहीं रहेगा। परियोजनाओं के तहत लोक निर्माण विभाग लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी दिल्ली की 236 सड़कों का सुदृढ़ीकरण करेगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को राहत मिलेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत लगभग 272 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें 10 नालों का पुनर्निर्माण, तीन नालों का सुधार, 24 बाउंड्रीवॉल का निर्माण और 18 सड़कों और पुलों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से जल निकासी प्रणाली मजबूत होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed