सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leadership busy preparing the ground for the Sidhu couple homecoming before the elections many leaders pro

Delhi: चुनाव से पहले सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटा भाजपा नेतृत्व, विरोध में कई नेता

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटी है। नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर को वापस लाने के लिए रोडमैप करीब-करीब तैयार किया जा चुका है।

BJP leadership busy preparing the ground for the Sidhu couple homecoming before the elections many leaders pro
पत्नी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटी है। नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर को वापस लाने के लिए रोडमैप करीब-करीब तैयार किया जा चुका है। शीर्ष नेतृत्व जल्द ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जैसे सिद्धू विरोधी पार्टी नेताओं से बात करेगा। 

Trending Videos


सूत्र ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में प्रारंभिक बातचीत हुई है। कांग्रेस से पत्नी के निष्कासन के बाद सिद्धू फिलहाल कांग्रेस में हैं मगर यह दंपती लगातार कांग्रेस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधने के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहा है। सूत्र का कहना है कि इस संबंध में इसी महीने के अंत तक अंतिम फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वापसी के विरोध में कई नेता
भाजपा की राज्य इकाई के कई नेता सिद्धू परिवार की घर वापसी के पक्ष में नहीं हैं। कैप्टन अमरिंदर से सिद्धू की अदावत कांग्रेस के समय से ही जारी है, जबकि कालिया समेत पार्टी के कुछ पुराने नेता भी नहीं चाहते सिद्धू की वापसी हो। इस संबंध में सूत्र ने कहा कि चूंकि अमरिंदर, रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल करने से भी पार्टी को कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में इनके विरोध का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed