सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Parking crisis to end at Nehru Place six-storey multi-level parking inaugurated by LG and CM in Delhi

Delhi: नेहरू प्लेस में पार्किंग संकट होगा खत्म, छह मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग शुरू, एलजी और CM ने किया शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख कारोबारी केंद्र नेहरू प्लेस में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को छह मंजिला अत्याधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया।

Parking crisis to end at Nehru Place six-storey multi-level parking inaugurated by LG and CM in Delhi
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख कारोबारी केंद्र नेहरू प्लेस में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को छह मंजिला अत्याधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इसके शुरू होने से बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

Trending Videos


नेहरू प्लेस देश के सबसे बड़े आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में गिना जाता है, यहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी और व्यावसायिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। सीमित सड़क किनारे पार्किंग और अनधिकृत खड़े वाहनों के कारण यहां अक्सर भीषण जाम लग जाता है। नई मल्टीलेवल पार्किंग इस दबाव को कम करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। यह छह मंजिला पार्किंग एक समय में 650 चारपहिया और 352 दोपहिया वाहनों को समायोजित कर सकती है। रोटेशन प्रणाली के आधार पर प्रतिदिन लगभग 2,000 वाहनों को यहां पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे बाजार क्षेत्र की सड़कों पर अवैध पार्किंग कम होगी और यातायात अधिक सुव्यवस्थित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि नेहरू प्लेस में इस स्वचालित मल्टीलेवल कार पार्किंग परिसर को सौंपना बहुत संतोषजनक है। इससे लंबे समय से चली आ रही सार्वजनिक आवश्यकता पूरी हुई है और क्षेत्र में अनधिकृत पार्किंग के कारण होने वाली पार्किंग भीड़-भाड़ और यातायात में काफी कमी आएगी। नेहरू प्लेस जिला केंद्र पुनर्विकास योजना के भाग के रूप में डीडीए ने विकसित किया था। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस आधुनिक सुविधा का उपयोग करें।

 और हरित और स्मार्ट दिल्ली के हमारे सामूहिक विजन का समर्थन करें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी के व्यस्त बाजारों में पार्किंग की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। सरकार चरणबद्ध तरीके से ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर रही है, जहां मल्टीलेवल पार्किंग या स्वचालित पार्किंग ढांचे विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग कर भविष्य में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed