{"_id":"6a43b4b387cdb8d622038d6c","slug":"a-civil-defence-volunteer-was-extorting-money-by-posing-as-a-delhi-police-constable-ashram-news-c-340-1-del1011-143387-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सिविल डिफेंस का वालंटियर दिल्ली पुलिस का सिपाही बनकर कर रहा था वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सिविल डिफेंस का वालंटियर दिल्ली पुलिस का सिपाही बनकर कर रहा था वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर से दबोचा, सिपाही की वर्दी भी बरामद
कार व दोपहिया वाहन चालकों से की जा रही थी वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल डिफेंस का वालंटियर शाहरुख खान (26) दिल्ली पुलिस का सिपाही बनकर वसूली करते हुए पकड़ा गया। एएटीएस की टीम सोमवार रात को पेट्रोलिंग कर रही थी। सूचना के बाद आरोपी को करावल नगर इलाके से रंगेहाथों दबोचा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से दिल्ली पुलिस सिपाही की वर्दी भी बरामद की है। पूछताछ में शाहरुख खान ने बताया कि वह नंद नगरी एसडीएम ऑफिस में तैनात है। ड्यूटी के बाद रात के समय वह सिपाही की वर्दी पहनकर कार व दोपहिया वाहन चालकों से कागजात दिखाने के नाम पर वसूली कर रहा था। करावल नगर थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि सोमवार रात को एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की टीम करावल नगर इलाके में गश्त पर थी। इस बीच मुखबिर ने खबर दी कि एक व्यक्ति फर्जी सिपाही बनकर वाहन चालकों से वसूली कर रहा है। उसने सिपाही की वर्दी भी पहनी हुई है। खबर मिलते ही टीम का गठन किया गया। टीम तुरंत जवाहर नगर, पिकेट के पास पहुंची और छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी परिवार के साथ लोनी के मंडोला गांव में रहता है।