पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bangladeshi gang busted in Delhi two accused arrested for robberies while posing as transgender individuals

दिल्ली में बांग्लादेशी गिरोह का खुलासा: डिपोर्ट के बाद फिर भारत में घुसा, किन्नर बनकर लूटपाट को देते थे अंजाम

Tue, 30 Jun 2026 06:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 30 Jun 2026 06:40 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी निर्वासन के पांच माह बाद दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आया था। दोनों किन्नर बनकर लोगों को फंसाते, मिर्च स्प्रे से लूटपाट करते थे। 

विज्ञापन
Bangladeshi gang busted in Delhi two accused arrested for robberies while posing as transgender individuals
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला के विदेशी सेल ने एक ऐसे बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रुहुल अमीन को गिरफ्तार किया है, जो भारत से निर्वासित किए जाने के पांच माह बाद ही दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस गया। पुलिस ने उसके एक साथी मोहम्मद जीबोन मिया उर्फ लिली को भी पकड़ा है। दोनों महेंद्र पार्क इलाके में किन्नर बनकर अवैध गतिविधियों में शामिल थे। जीबोन रसोईया का भी काम करता था। इनके कब्जे से पुलिस ने दो स्मार्ट फोन, बांग्लादेशी पहचान पत्र और मिर्च स्प्रे बरामद किया है। दोनों ढाका बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन




जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि जिले की विदेशी सेल अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस टीम को गुप्त रूप से सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक जिले में अवैध रूप से रह रहे हैं। निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इनकी पहचान करने में जुट गई। छानबीन करने के बाद पुलिस ने आजादपुर मंडी के पास से दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनके पास से दो मोबाइल फोन मिले, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल था, जिसके जरिए वह अपने परिवार वालों से बात करते थे। वहीं फोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए एक 25 साल के मोहम्मद रुहुल अमीन को उत्तर पश्चिम जिला ने पिछले साल जून माह में गिरफ्तार कर उसे बांग्लादेश निर्वासित कर दिया था। इसके बावजूद वह दोबारा दिसंबर माह में बांग्लादेशी बार्डर के जरिए अवैध रूप से घुसकर पश्चिम बंगाल के रास्ते दिल्ली आकर साथी के साथ महेंद्र पार्क इलाके में रहने लगा।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात के समय में मंडी क्षेत्र में स्वयं को किन्नर बनकर लोगों को आकर्षित करते थे और अवैध गतिविधियों के दौरान ग्राहकों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर उनसे नकदी छीन लेते थे। रुहुल अमीन के बैग से पुलिस को एक मिर्च स्प्रे बरामद हुआ है। 36 साल का जीबोन मिया रसोइए का काम भी करता था। पुलिस दोनों नागरिकों को बांग्लादेश निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed