{"_id":"69ac3181f7bcef71550917c4","slug":"accused-arrested-in-murder-case-of-five-year-old-innocent-in-delhi-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मासूम की हत्या का खुलासा: मामी को सबक सिखाने के लिए ममेरा भाई का गला रेतकर की कत्ल, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मासूम की हत्या का खुलासा: मामी को सबक सिखाने के लिए ममेरा भाई का गला रेतकर की कत्ल, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के रणहौला इलाके में पांच वर्षीय मासूम लवकुश की गला रेतकर हत्या के मामले को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके ही बुआ के बेटे रवि कुमार को गिरफ्तार किया है।
हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के बाहरी जिला के रणहौला इलाके में मासूम लवकुश (5 वर्ष) की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में लवकुश की बुआ के बेटे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
Trending Videos
दरअसल, लवकुश के पिता पाचू महतो और मां सरिता देवी के बीच अक्सर विवाद होता था। सरिता छोटी-छोटी बातों पर घर छोड़कर चली जाती थी। यह बात रवि को पसंद नहीं थी। 3 मार्च को रवि की मामी सरिता दोबारा झगड़ा कर घर से चली गई तो रवि ने उसे सबक सिखाने की नियत से सबसे छोटे बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू, वारदात के समय पहने कपड़े और अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहले लवकुश का गला घोंटा। बाद में मौत की पुष्टि करने के लिए चाकू से उसका गला भी काट दिया। इसके बाद शव को एक निर्माणाधीन मकान में छोड़कर वह वहां से चला आया।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रणहौला थाना पुलिस को 5 मार्च की दोपहर 5 साल के मासूम लवकुश की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मोहन गार्डन इलाके में पहुंची। वहां पुलिस को लवकुश का शव मिला। देखने में शव एक-दो दिन पुराना लग रहा था।
लवकुश अपने परिवार के साथ मोहन गार्डन में रहता था। उसके परिवार में पिता पाचू महतो, मां सरिता देवी के अलावा तीन भाई-बहन, दादा धूपल महतो और दादी बिनता देवी हैं। पाचू की बहन के तीन बेटे रवि कुमार, सन्नी और कृष्णा भी अपने नाना-नानी (धूपल महतो और बिनता देवी) के पास रहकर काम करते थे।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के लिए स्पेशल स्टाफ, लोकल पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया। जांच के दौरान परिवार ने पहले मां सरिता पर ही हत्या का शक जताया था। दरअसल, पाचू से झगड़े के बाद 3 मार्च की सुबह सरिता घर छोड़कर चली गई थी।
उसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो वह छपरा, बिहार में मिली। एक टीम को छपरा भेजा गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर सरिता से पूछताछ की तो उसने अपने बेटे की हत्या से साफ इनकार किया। दूसरी टीम ने टेक्निकल सर्विलांस पर काम किया और लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली गई। बाद में आरोपी का सुराग मिला।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने 3 मार्च के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। करीब 3:30 बजे लवकुश को उसकी बुआ के बेटे रवि कुमार के साथ देखा गया। इसके बाद लवकुश कहीं नजर नहीं आया। शक के आधार पर पुलिस ने रवि से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
आरोपी ने बताया कि उसने अपनी मामी को सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया। उसे लगता था कि मामी उसके मामा को धोखा दे रही है। मामी को सबक सिखाने के लिए उसने उसके सबसे छोटे बेटे की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह घर लौट आया। इस दौरान परिवार मासूम की तलाश करता रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।