{"_id":"69ac2c56df2d20a2a30dda03","slug":"security-guard-commits-suicide-by-hanging-himself-in-rented-room-in-delhi-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड का शव, पुलिस ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड का शव, पुलिस ने कही यह बात
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण दिल्ली के असोला गांव में 24 वर्षीय सुरक्षा गार्ड दिलीप कुमार बैरवा किराए के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैदानगढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के असोला गांव में किराए के एक 24 वर्षीय सुरक्षा गार्ड दलीप कमरे में छत के पंखे से लटका पाया गया। पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मैदानगढ़ी थाना पुलिस मामले की जांंच कर रही है।
Trending Videos
दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि इलाके में आत्महत्या के संबंध में शुक्रवार को मैदानगढ़ी थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक फोन आया था। फोन करने वाले हरिमोहन ने पुलिस को सूचित किया कि सुरक्षा गार्ड दिलीप कुमार बैरवा लगभग तीन दिन पहले ही इस किराए के कमरे में रहने आया था। पुलिस के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब बैरवा के रिश्ते के व्यक्ति ने हरिमोहन के बेटे से संपर्क कर पूछा कि क्या दिलीप कमरे में मौजूद है, क्योंकि उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हरिमोहन और उनका बेटा कमरे पर गए और दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी के संदेह में उन्होंने दरवाजा तोड़ा और बैरवा को कमरे में छत के पंखे से नायलॉन की रस्सी बनाए गए फंदे से लटका हुआ पाया। इसका बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए अपराध शाखा की एक टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि दिलीप राजस्थान के करौली जिले का निवासी था और शहर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है।