{"_id":"6a06f11aae3795dae40a99fc","slug":"after-the-death-of-the-girl-in-delhi-adarsh-nagar-family-did-not-inform-police-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर में युवती की मौत: बिना पुलिस सूचना श्मशान घाट शव लेकर पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नगर में युवती की मौत: बिना पुलिस सूचना श्मशान घाट शव लेकर पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 15 May 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के आदर्श नगर में 20 वर्षीय अंशिका पांडेय का शव बिना पुलिस को सूचना दिए केवल पार्क श्मशान घाट ले जाया गया। पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भिजवाया।
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक युवती का शव बिना पुलिस को सूचना दिए श्मशान घाट ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक 14 मई को थाना आदर्श नगर में एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि केवल पार्क श्मशान घाट में एक युवती का शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका की पहचान अंशिका पांडेय (20) निवासी लाल बाग, आजादपुर के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
परिजनों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, इसलिए शव को सीधे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले आए थे। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।