सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entry to any DDA park is free till 10 am.

Delhi: डीडीए के किसी भी पार्क में सुबह 10 बजे तक एंट्री फ्री, एलजी संधू के निर्देश से कई लोगों को राहत

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सार

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर अब राजधानी के कई प्रमुख डीडीए पार्कों, ग्रीन एरिया और हेरिटेज साइट्स में एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

Entry to any DDA park is free till 10 am.
demo
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में मॉर्निंग वॉक और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीडीए के किसी भी पार्क में सुबह 10 बजे तक फ्री एंट्री मिलेगी। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर अब राजधानी के कई प्रमुख डीडीए पार्कों, ग्रीन एरिया और हेरिटेज साइट्स में एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

Trending Videos


डीडीए के मुताबिक ये सुविधा खास तौर पर मॉर्निंग वॉकर्स, जॉगर्स और फिटनेस गतिविधियों से जुड़े लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई है। सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुले वातावरण में स्वास्थ्य और फिटनेस से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन प्रमुख स्थलों पर सुबह 10 बजे तक एंट्री फीस माफ की गई है, उनमें मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, बांसेरा, असिता, क्रांति उद्यान, वाटिका, अटल सद्भावना पार्क, वासुदेव घाट, वैष्णवी पार्क, द्वारका सेक्टर-16डी का डीडीए ग्रीन, अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क, जसोला स्थित लाला हरदयाल पार्क और नरेला का स्मृति वन शामिल हैं। डीडीए ने स्पष्ट किया कि इसके अलावा दिल्ली के अन्य सभी डीडीए पार्क पहले की तरह आम लोगों के लिए मुफ्त खुले रहेंगे।

दिल्ली में 16 हजार एकड़ आकर्षक हरित क्षेत्र फ्री
डीडीए फिलहाल राजधानी में 16 हजार एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र का रखरखाव कर रहा है। इसमें 700 से ज्यादा पार्क, बायोडायवर्सिटी जोन, सिटी फॉरेस्ट, रीजनल पार्क और नेबरहुड गार्डन शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि इन हरित स्थलों का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ लोगों को बेहतर सार्वजनिक और प्राकृतिक स्थान उपलब्ध कराना है। अब ये सभी फिटनेस लवर्स के लिए फ्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed