{"_id":"698d3c1d708ac6786108dc57","slug":"air-quality-index-recorded-more-than-200-in-delhi-ncr-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में स्मॉग का कहर: नहीं मिल रही प्रदूषण से राहत, कई इलाकों में AQI 200 पार; सेहत पर बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में स्मॉग का कहर: नहीं मिल रही प्रदूषण से राहत, कई इलाकों में AQI 200 पार; सेहत पर बढ़ा खतरा
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली एनसीआर में स्मॉग की मोटी परत से प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। कई इलाकों में एक्यूआई 200 के पार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्तर पर दर्ज किया गया है।
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण।
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। इसके चलते वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्तर पर दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।
Trending Videos
दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अक्षरधाम इलाके में एक्यूआई 217 और आईटीओ क्षेत्र में 210 दर्ज किया गया। ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि राजधानी में प्रदूषण के स्तर में फिलहाल कोई खास सुधार नहीं हुआ है। स्मॉग की घनी परत से न केवल दृश्यता प्रभावित हो रही है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण का बढ़ना सामान्य प्रवृत्ति है, लेकिन इस बार स्तर अधिक चिंताजनक बना हुआ है। स्मॉग के कारण सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकारी स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं, हालांकि जमीनी स्तर पर इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत बताई जा रही है।