{"_id":"698d5923fe0de2abae044478","slug":"two-women-died-and-three-injured-in-collision-between-car-and-container-truck-in-ghazipur-in-east-delhi-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर एनएच-9 सड़क हादसा: टोल के पास कार-ट्रक की भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत; मासूम समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर एनएच-9 सड़क हादसा: टोल के पास कार-ट्रक की भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत; मासूम समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार
गाजीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित एमसीडी टोल के पास किआ सेल्टोस कार और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एनएच-9 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। टोल बूथ के पास किआ सेल्टोस कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो मासूम बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
सुबह करीब 6:43 बजे थाना गाजीपुर में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एमसीडी टोल, एनएच-9, विनोद नगर डिपो के सामने सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गाजियाबाद की ओर से आ रही किआ सेल्टोस कार टोल बूथ के पास एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार सवार दो महिलाएं दीपांजली (38 वर्ष) और नीलम गर्ग (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक महिला वाहन के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे बाईं सीट पर फंसी हुई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। कार चालक दीपांशु गर्ग और दो नाबालिग बच्चे विवान (5 वर्ष) और वाशु (3 वर्ष) घायल हो गए। तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मैक्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी भिजवा दिया गया।
#WATCH | Rajvir Singh Baghel, SO, Laxmi Nagar Fire Station, says, "We received a call about an accident near Ghazipur MCD Toll at 7:05-7:06 am. We reached the spot and pulled out two people from the car. Before we reached here, three people were rushed to the hospital. A total of… https://t.co/5d1sXYGhgF pic.twitter.com/lkzRzdhcY2
— ANI (@ANI) February 12, 2026