सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Samajwadi Party leader Dimple Yadav accuses Indian government regarding India-US trade deal

India-US Trade Deal: डिंपल यादव का बयान- अमेरिका के सामने नतमस्तक हुई सरकार, केवल पर्दा डालने का कर रही काम

एएनआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 12 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

India-US Trade Deal: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील के तहत कृषि, डेयरी और जेनेटिकली मॉडिफाइड अनाज शून्य आयात शुल्क पर भारत आएंगे, जिससे रोजगार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई छिपा रही है।

Samajwadi Party leader Dimple Yadav accuses Indian government regarding India-US trade deal
सपा सांसद डिंपल यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

India-US Trade Deal: दिल्ली में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने ट्रेड डील को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने ट्रेड डील को लेकर कहा कि सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कृषि उत्पादों का भारत में शून्य आयात शुल्क के साथ आयात किया जाएगा, डेयरी उत्पाद और जेनेटिकली मॉडिफाइड अनाज भी आएंगे। इससे रोजगार में कमी आने की आशंका भी है। सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी द्वारा विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि वे लोगों का ध्यान व्यापार समझौते से भटकाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा कि सरकार केवल पर्दे डालने का काम कर रही है। सरकार यूएस के आगे नतमस्तक हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed