फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ugandan woman arrested with amphetamine worth rs70 lakh in Delhi

दिल्ली में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार: युगांडा की महिला गिरफ्तार, 70 लाख रुपये की एम्फेटामाइन बरामद

Sat, 11 Jul 2026 04:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 11 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन से युगांडा की 26 वर्षीय जैकलीन नामुलोंडो को गिरफ्तार कर 117 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन
Ugandan woman arrested with amphetamine worth rs70 lakh in Delhi
सांकेतिक 

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन इलाके से युगांडा की 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 117 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद की। बरामद किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान जैकलीन नामुलोंडो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला राष्ट्रीय राजधानी में कॉलेज छात्रों व युवाओं को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को मोहन गार्डन स्थित जैकलीन के किराए के मकान पर छापा मारा गया, जहां से एम्फेटामाइन बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि कंपाला की निवासी जैकलीन जुलाई 2025 में तीन महीने के कारोबारी वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह देश में रुकी रही। पुलिस के अनुसार, जैकलीन का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नही रहा है। जांचकर्ता दिल्ली में सक्रिय अन्य मादक पदार्थ तस्करों के साथ उसके संभावित संबंधों की भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed