सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Anamika Chauhan Tops Agra Division in CBSE Class 12 with 99% Marks

CBSE 12th Result: 99 प्रतिशत अंक लाकर अनामिका चौहान बनीं आगरा डिवीजन की टॉपर, रोज 4-5 घंटे करती थीं पढ़ाई

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 14 May 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

 CBSE Agra Division Topper: मैनपुरी की छात्रा अनामिका चौहान ने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99% अंक हासिल कर आगरा डिवीजन में टॉप किया है। 

Anamika Chauhan Tops Agra Division in CBSE Class 12 with 99% Marks
CBSE Class 12 Result - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Class 12 Result: मैनपुरी की छात्रा अनामिका चौहान ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनामिका ने लगातार मेहनत, नियमित पढ़ाई और विषयों की अच्छी समझ के दम पर यह मुकाम हासिल किया। 

Trending Videos


जिला टॉपर बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनामिका चौहान कहती हैं, "बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे शिक्षकों की शिक्षा और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने के कारण संभव हुआ। स्कूल के बाद मैं 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी। मैंने स्व-अध्ययन और एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया। मैं जज बनना चाहती हूं..."
 

इस बार 12वीं में कुल 85.20% बच्चे हुए पास

CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के साथ इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 15,07,109 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया।

वहीं, वर्ष 2025 में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 सफल रहे थे। उस समय पास प्रतिशत 88.39% था। ऐसे में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19% की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed