सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HBSE 10th Result: Girls Outperform Boys with Higher Pass Percentage of 91.64%

HBSE Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी, कुल 91.64% लड़कियां तो 87.69 फीसदी लड़के हुए सफल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 14 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। इस परीक्षा में कुल 91.64% लड़कियां सफल रहीं, जबकि 87.69% लड़के उत्तीर्ण हुए।

HBSE 10th Result: Girls Outperform Boys with Higher Pass Percentage of 91.64%
HBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

HBSE Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी है। जारी किए गए परिणामों के अनुसार छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.69% दर्ज किया गया। इससे साफ है कि इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Trending Videos

कुल 89.60% बच्चे पास

हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 में नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 70.02% दर्ज किया गया। इस परीक्षा में नियमित श्रेणी में कुल 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 6,201 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रेणी विवरण
कुल पास प्रतिशत (नियमित) 89.60%
स्वयंपाठी पास प्रतिशत 70.02%
कुल परीक्षार्थी (नियमित) 2,76,640
उत्तीर्ण परीक्षार्थी 2,47,860
एसेंशियल रिपीट 6,201

छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

10वीं कक्षा के परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जिसमें 1,33,530 परीक्षार्थियों में से 1,22,367 उत्तीर्ण हुए, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.69% रहा, जिसमें 1,43,110 में से 1,25,493 परीक्षार्थी सफल हुए। इस प्रकार कुल परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बढ़त बनाए रखी।
 
श्रेणी परीक्षार्थी उत्तीर्ण पास प्रतिशत
छात्राएं 1,33,530 1,22,367 91.64%
छात्र 1,43,110 1,25,493 87.69%

 

विद्यालय प्रकार अनुसार परिणाम

प्रकार पास प्रतिशत
राजकीय विद्यालय 87.23%
प्राइवेट विद्यालय 92.45%

क्षेत्र अनुसार परिणाम

क्षेत्र पास प्रतिशत
ग्रामीण 90.25%
शहरी 87.94%

जिला रैंकिंग

बोर्ड द्वारा जारी जिला रैंकिंग में चरखी दादरी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जींद दूसरे और महेन्द्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं नूंह जिला इस बार अंतिम स्थान पर रहा।
 
रैंक जिला
1 चरखी दादरी
2 जींद
3 महेन्द्रगढ़
अंतिम नूंह

सैकेंडरी (फ्रेश) परीक्षा परिणाम 2026 में 11.17% विद्यार्थी सफल

बोर्ड द्वारा आयोजित सैकेंडरी (फ्रेश) परीक्षा 2026 का परिणाम इस वर्ष 11.17% रहा। इस परीक्षा में कुल 5,772 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 645 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन में अंतर देखा गया, जहाँ फ्रेश छात्रों की पास प्रतिशतता 11.05% रही और फ्रेश छात्राओं की 11.36% रही, जिससे छात्राओं ने 0.31% अधिक बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 12.01% और शहरी क्षेत्र की 10.00% दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed