HBSE 10th Result OUT: दीपिका 499 अंक लाकर बनीं टॉपर, भिवानी का नाम किया रोशन; 16 बच्चों ने टॉप-3 में बनाई जगह
HBSE 10th Result OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में इस वर्ष कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 498 अंकों के साथ चार छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE 10th Result OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कई अन्य छात्रों ने भी उच्च अंक लाकर राज्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
इस बार 10वीं के परिणाम में दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु रहे, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर 11 छात्रों ने टॉप सूची में जगह बनाई।
| स्थान | छात्र/छात्रा का नाम | स्कूल | जिला | अंक |
|---|---|---|---|---|
| प्रथम | दीपिका | आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान | भिवानी | 499 |
| द्वितीय | रोनक | बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा | चरखी-दादरी | 498 |
| द्वितीय | खुशी | एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन | हिसार | 498 |
| द्वितीय | अंतु | स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब | हिसार | 498 |
| द्वितीय | दीपांशु | बालाजी व.मा.वि., भुंगरका | महेन्द्रगढ़ | 498 |
| तृतीय | काव्यांश | रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क | सोनीपत | 497 |
| तृतीय | दीक्षा | टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड, मंगाली | हिसार | 497 |
| तृतीय | साक्षी | श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा | हिसार | 497 |
| तृतीय | आरजु | पिंक सिटी हाई स्कूल, बिसला | फतेहाबाद | 497 |
| तृतीय | मानशी | आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन | कैथल | 497 |
| तृतीय | आशु | होली व.मा.वि., सिवानी मंडी | भिवानी | 497 |
| तृतीय | मनुराज | मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा | पानीपत | 497 |
| तृतीय | सकोमल | बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा | हिसार | 497 |
| तृतीय | गीता | रा.व.मा.वि., सुंडाना | रोहतक | 497 |
| तृतीय | महक | आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां | भिवानी | 497 |
| तृतीय | वंश देव | महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना | जींद | 497 |
कुल 89.60% बच्चे पास
हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 में नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 70.02% दर्ज किया गया। इस परीक्षा में नियमित श्रेणी में कुल 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 6,201 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया है।
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| कुल पास प्रतिशत (नियमित) | 89.60% |
| स्वयंपाठी पास प्रतिशत | 70.02% |
| कुल परीक्षार्थी (नियमित) | 2,76,640 |
| उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 2,47,860 |
| एसेंशियल रिपीट | 6,201 |