West Bengal HS Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, कुल 91.23% बच्चे पास; जानें कैसा रहा रिजल्ट
WBCHSE West Bengal HS Result OUT: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। छात्र अब अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी 2026 के उच्च माध्यमिक परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (West Bengal Council of Higher Secondary Education) ने आज 14, मई 2026 को कक्षा 12वीं (HS) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अपने रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उसी दिन राज्यभर में मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी वितरित की जा रही है।
बोर्ड द्वारा जारी 2026 के उच्च माध्यमिक परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन 92.47% और लड़कों का 89.79% रहा। इस बार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
| रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | अद्रितो पाल | 496 | 99.2% |
| 2 | जिष्णु कुंडू | 495 | 99.0% |
| 2 | रितोब्रता नाथ | 495 | 99.0% |
| 2 | ऐतिह्या पच्छल | 495 | 99.0% |
| 3 | देबाप्रिया मजी | 494 | 98.8% |
| 3 | तन्मय मंडल | 494 | 98.8% |
| 3 | सौम्या रॉय | 494 | 98.8% |
| 3 | सुभयान मंडल | 494 | 98.8% |
| 3 | प्रीतम बल्लव | 494 | 98.8% |
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम
परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों जैसे wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “WBCHSE Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका कक्षा 12वीं का रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।