HBSE: 10वीं में 89.60% बच्चे पास, इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत में आई गिरावट; जानें पिछले दो वर्षों का ट्रेंड
Haryana Board Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें इस वर्ष कुल 89.60% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 89.60% विद्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि पिछले वर्षों की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है, जिससे परिणामों का रुझान थोड़ा नीचे की ओर देखा जा रहा है।
इस बार कैसा रहा प्रदर्शन?
इस वर्ष 10वीं में नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 89.60% दर्ज किया गया। छात्राओं का प्रदर्शन इस वर्ष भी बेहतर रहा, जहाँ 1,33,530 में से 1,22,367 छात्राएं उत्तीर्ण होकर 91.64% पास प्रतिशत हासिल करने में सफल रहीं। वहीं छात्रों का परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा, जिसमें 1,43,110 में से 1,25,493 छात्र पास हुए और उनका पास प्रतिशत 87.69% दर्ज किया गया।
पिछले साल 92.49% विद्यार्थी हुए सफल
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2025 में कुल 92.49% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% और लड़कों का 91.07% रहा, जो छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| कुल पास प्रतिशत | 92.49% |
| लड़कियां (Girls) | 94.06% |
| लड़के (Boys) | 91.07% |
2024 में कुल 95.22% विद्यार्थी हुए सफल
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के परिणाम में कुल 95.22% विद्यार्थी सफल हुए थे, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 96.32% और छात्रों का 94.22% रहा था। इस वर्ष निजी स्कूलों का परिणाम 97.80% और राजकीय विद्यालयों का 93.19% रहा था, जबकि जिला स्तर पर पंचकूला ने टॉप किया और नूंह सबसे पीछे रहा था।
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| कुल पास प्रतिशत | 95.22% |
| छात्राएं (Girls) | 96.32% |
| छात्र (Boys) | 94.22% |
| निजी स्कूलों का परिणाम | 97.80% |
| राजकीय विद्यालयों का परिणाम | 93.19% |
किसान की बेटी मानसी ने हासिल किया तीसरा स्थान, डॉक्टर बनने का है सपना
कैथल के गांव देबन की किसान परिवार की बेटी मानसी ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 500 अंकों में से 497 अंक प्राप्त किए। मानसी का सपना डॉक्टर बनने का है और उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।वह रोजाना करीब 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में विशेष टाइम-टेबल का पालन करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर के कामों में भी अपनी मां का सहयोग करती थीं और हर दिन कम से कम 3 घंटे सेल्फ-स्टडी के लिए निकालती थीं।
HBSE 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "10वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।