NEET MDS 2026: कल शुरू होगी नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, इतना लगेगा शुल्क; दो मई को होगी परीक्षा
NEET MDS 2026 Registration: एनबीईएमएस 14 मार्च से नीट एमडीएस 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 2 मई को कंप्यूटर आधारित मोड में होगी, जबकि परिणाम 2 जून 2026 को जारी किया जाएगा।
विस्तार
NEET MDS 2026: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (चिकित्सा विज्ञान) 14 मार्च 2026 से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।
30 मार्च तक आवेदन का मौका, परीक्षा 2 मई को
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की होगी। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 2 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बोर्ड उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराएगा, जिसके जरिए वे अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
नीट एमडीएस 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3,500 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2,500 रुपये
पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा उम्मीदवार के पास डीसीआई या किसी राज्य डेंटल काउंसिल से प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को 31 मई 2026 तक 12 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।
सूचना बुलेटिन देखें...
ऐसे भरें नीट एमडीएस का आवेदन फॉर्म
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- NEET MDS Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक जानकारी भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं।
- डैशबोर्ड में लॉगिन कर NEET MDS 2026 आवेदन फॉर्म भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X