सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: परीक्षाओं से पहले सीबीएसई ने जारी किया ये अहम नोटिस

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 07 Apr 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE issues notices to schools ahead of Board Exams 2021
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2021 के मूल्यांकन के संबंध में संबद्ध स्कूलों को नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने स्कूलों से 10 अप्रैल तक ओएएसआईएस ( OASIS) पर शिक्षक जानकारी अपडेट करने के लिए कहा है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है कि अगर सही वक्त पर शिक्षक जानकारी अपडेट नहीं हुई तो स्कूलों के ऊपर 50 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगेगा और उनके स्कूल का परिणाम घोषित नहीं होगा। सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। जबकि स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।



इसे भी पढ़ें-झारखंड: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्कूल बंद, तय शेड्यूल पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

 

Trending Videos
CBSE issues notices to schools ahead of Board Exams 2021
CBSE - फोटो : social media

सीबीएसई द्वारा बाहरी परीक्षक के लिए शिक्षकों की सूची भेजने के तुरंत बाद यह संज्ञान में आया है कि कई शिक्षकों ने विभिन्न कारणों और कोरोना महामारी की वजह से 2020 में इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कई स्कूलों ने संसाधनों की भरपाई के लिए नौवीं से लेकर बारहवीं के शिक्षकों को अधिक कक्षाएं आवंटित की थी। जिसके कारण कई शिक्षक असाइन किए परीक्षक ड्यूटी के लिए उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़ें-इग्नू: बीएड, ओपीईएनएमएटी और पोस्ट बेसिक बीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE issues notices to schools ahead of Board Exams 2021
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media

बोर्ड के संज्ञान में आया है कि बाहरी परीक्षकों की अनुपस्थिति में कई स्कूलों ने ऐसे परीक्षक की मौजूदगी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई हैं, जो कि सीबीएसई द्वारा नियुक्त नहीं था। इसके अलावा, ओएएसआईएस में स्कूलों में काम करने वाले सभी शिक्षकों के नाम अपडेट भी नहीं हैं, जिन्हें अपडेट करना अनिवार्य है। बोर्ड ने बताया है कि शिक्षकों की कमी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित करेगी जो 7 मई से शुरू होगी। साथ ही सभी  प्रधानाध्यापकों को आवश्यकतानुसार डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को 5 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच शिक्षकों के बारे में जानकारी अपडेट करनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed