Goa: 'सीखकर लौटें और सतत विकास में योगदान दें'; लंदन सम्मेलन के लिए चयनित छात्रों से बोले सीएम सावंत
Goa: गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सावंत ने क्यूएस यूथ इम्पैक्ट समिट 2025 के लिए चयनित तीन छात्रों को बधाई देते हुए सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और युवा नवाचार को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने छात्रों से लंदन में वैश्विक अनुभव सीखकर गोवा की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Goa: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) शोध, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं द्वारा संचालित नवाचार को भविष्य की जरूरत बताते हुए ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोवा के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण केंद्रित पहलों को प्रोत्साहित कर रही है।
पीएसीटी फाउंडेशन के स्कॉलर प्रोग्राम के विजेताओं से की बात
सावंत ने पीएसीटी फाउंडेशन के स्कॉलर प्रोग्राम के तीन विजेताओं से मुलाकात की, जिन्हें QS Youth Impact Summit 2025 में गोवा और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लंदन भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, "हर किसी को ऐसा मौका नहीं मिलता। इसे पूरी तरह उपयोग में लाएं, गहराई से सीखें और उस ज्ञान को वापस समाज को दें।"
PACT Foundation ने युवा गोयंस को सशक्त बनाने के लिए सितंबर-अक्तूबर में राज्यभर के कॉलेजों में प्रतियोगिता आयोजित की थी। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया।
चयनित छात्र:
- सुमैया खान - सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, मापुसा
- अंद्रेया कार्डोसो - रोसरी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स, नावेलिम
- रेसा मैरिएट पिंटो - वी. एम. सल्गांवकर कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी
मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान संस्थापक डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने फाउंडेशन के व्यापक कार्यों की जानकारी भी दी।