फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2026 Registration Begins on August 5; Check Schedule and Seat Allotment Process In Video

NEET UG Counselling Guide: वीडियो में समझें नीट यूजी काउंसलिंग के सभी स्टेप्स, 5 अगस्त से शुरू होगा पहला राउंड

Mon, 03 Aug 2026 04:39 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2026 Guide: एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू होने वाली है। इस खबर में उपलब्ध वीडियो की मदद से आप रजिस्ट्रेशन के बाद सीट आवंटन देखने, अपग्रेडेशन चुनने, दस्तावेज अपलोड करने समेत कई अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को सरल तरीके से समझ सकते हैं
 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026 Registration Begins on August 5; Check Schedule and Seat Allotment Process In Video
NEET UG Counselling 2026 Guide - फोटो : AI Generated

विस्तार

NEET UG Counselling 2026 Video Guide: नीट यूजी काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होगा। काउंसलिंग चार चरणों में होगी और पहला सीट आवंटन परिणाम 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक वीडियो गाइड जारी किया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के बाद सीट आवंटन देखने, अपग्रेडेशन चुनने, दस्तावेज अपलोड करने, सत्यापन कराने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को सरल तरीके से समझाया गया है।

विज्ञापन


कई अभ्यर्थी साइबर कैफे पर जाकर काउंसलिंग की प्रक्रियाएं करवाते हैं। हालांकि, इस वीडियो गाइड को देखने के बाद आप खुद भी घर बैठ काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं। वीडियो गाइड नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन

नोट करे नीट यूजी काउंसलिंग की सभी जरूरी तिथियां

काउंसलिंग राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सीट आवंटन परिणाम
राउंड-1 5 अगस्त 2026 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 17 अगस्त 2026
राउंड-2 25 अगस्त 2026 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 2 सितंबर 2026
राउंड-3 11 सितंबर 2026 15 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 18 सितंबर 2026
ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर 2026 30 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 3 अक्तूबर 2026

सीट आवंटन का परिणाम कैसे देखें?

  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके लिए हाई सिक्योरिटी पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
  • लॉग इन के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। 
  • ओटीपी सत्यापित करने के बाद अभ्यर्थी डैशबोर्ड में जाकर Seat Allotment Results पर क्लिक कर सकते हैं।
  • यहां रोल नंबर, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम और संबंधित नोडल अधिकारी की जानकारी दिखाई देगी।
विज्ञापन

अपग्रेडेशन का विकल्प कैसे चुनें?

सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को यह तय करना होगा कि वे मिली हुई सीट स्वीकार करना चाहते हैं या अगले राउंड में बेहतर कॉलेज के लिए जाना चाहते हैं।

  • यदि अभ्यर्थी मौजूदा सीट से संतुष्ट हैं, तो Willingness for Upgradation में 'No' चुनकर पासवर्ड और ओटीपी के माध्यम से अपनी पसंद की पुष्टि करनी होगी।
  • अगर बेहतर कॉलेज के लिए अगले राउंड में भाग लेना चाहते हैं, तो 'Yes' विकल्प चुनकर ओटीपी सत्यापन पूरा करना होगा।

 

दस्तावेज अपलोड और सत्यापन कैसे होगा?

सभी अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज दो तरीकों से जमा किए जा सकते हैं।

  • पहला, उन्हें मैन्युअली अपलोड किया जा सकता है।
  • दूसरा, डिजिलॉकर के माध्यम से दस्तावेज सीधे प्राप्त किए जा सकते हैं।


दस्तावेज अपलोड करने के बाद उनका प्रीव्यू देखकर पुष्टि करनी होगी और Upload Finally पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी Provisional Allotment Letter डाउनलोड कर सकेंगे। इस पत्र में नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी उपलब्ध होगी।

यदि अभ्यर्थी ने अपग्रेडेशन नहीं चुना है, तो उन्हें मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होना होगा। वहीं, अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा।

दस्तावेजों में त्रुटि मिलने पर क्या करें?

यदि दस्तावेजों में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी सूचना एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। ऐसी स्थिति में इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अभ्यर्थी को लॉग इन कर View & Remove Discrepancy विकल्प पर जाना होगा।
  • संबंधित दस्तावेज चुनकर Remove Discrepancy पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सही दस्तावेज दोबारा अपलोड कर प्रत्येक फाइल को Self Verified के रूप में प्रमाणित करना होगा।
  • अंत में Save Finally पर क्लिक करना होगा।

आगे के राउंड और काउंसलिंग से बाहर निकलने का विकल्प

यदि अभ्यर्थी अपग्रेडेशन का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें दूसरे राउंड में भी यही प्रक्रिया दोहरानी होगी। हालांकि, तीसरे राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

अगर कोई अभ्यर्थी किसी भी चरण में काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहता है, तो वह होम पेज पर Withdrawal for Counselling विकल्प का उपयोग कर सकता है। 

इसके लिए निर्धारित घोषणा पढ़नी होगी, हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग की पीडीएफ अपलोड करनी होगी और हाई सिक्योरिटी पासवर्ड के माध्यम से पुष्टि करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी विड्रॉल कन्फर्मेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।

  • टोल फ्री नंबर: 1800-102-7637
  • ईमेल: mcc2026@gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed