{"_id":"5b3f2ff14f1c1b56238b4ce1","slug":"iitians-meeting-in-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में लगेगा 'आईआईटीयंस का कुंभ', इन विषयों पर होगा मंथन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अमेरिका में लगेगा 'आईआईटीयंस का कुंभ', इन विषयों पर होगा मंथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईआईटी के इतिहास में पहली बार अमेरिका में रह रहे आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों का कुंभ लगने वाला है। शनिवार को यह भव्य आयोजन सैनफ्रांसिस्को में होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर होंगे। समारोह में करीब दो सौ पूर्व छात्र शामिल होंगे। एजेंडा ‘इंस्टीट्यूट और स्टूडेंट्स का विकास’ रखा गया है। इस मुद्दे पर आईआईटीयंस के बीच करीब पांच घंटे मंथन होगा। प्रो. करंदीकर इस बड़े आयोजन में आईआईटी के डेवलपमेंट रिपोर्ट का प्रजेंटेशन भी देंगे। सबसे खास बात है कि इस भव्य समारोह में तीस ऐसे भी पूर्व छात्र शामिल होंगे जो मौजूदा समय में अमेरिका के टॉप-500 अमीर उद्योगपतियों के फेहरिश्त में शुमार हो चुके हैं। इनके साथ निदेशक प्रो. करंदीकर अलग से भी बैठक करेंगे और इंस्टीट्यूट के रिसर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में मदद मांगेगे।
अगली स्लाइड में पढेंः- आज यूएस के लिए होंगे रवाना...
2 of 4
आईआईटी कानपुर
प्रो. करंदीकर ने बताया कि वह शुक्रवार को इस समारोह में शामिल होने के लिए यूएस निकल जाएंगे। एक सप्ताह का पूरा टूर होगा। इस बीच वह अमेरिका की कई बड़े विश्वविद्यालयों का भी विजिट करेंगे। प्रो. करंदीकर ने बताया कि उम्मीद है कि कुछ विश्वविद्यालयों के साथ एकेडमिक कोलाबरेशन भी होगा।
अगली स्लाइड में पढेंः- मेहता फाउंडेशन बनवाएगा बायोसाइंसेज की बिल्डिंग...
3 of 4
आईआईटी कानपुर
पिछले माह ही प्रो. करंदीकर अमेरिका गए थे। उस दौरान वहां रह रहे मेहता फाउंडेशन ने आईआईटी में इंस्टीट्यूट ऑफ बायोसाइंसेज की बिल्डिंग निर्माण का खर्चा उठाने के लिए हामी भरी थी। प्रो. करंदीकर ने बताया कि उन्होंने इसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। एक सप्ताह के अंदर मेहता फाउंडेशन को भेज दी जाएगी।
अगली स्लाइड में पढेंः- 5-जी पर होगा मंथन, निदेशक पेश करेंगे रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईआईटी कानपुर
प्रो. करंदीकर ने बताया कि अमेरिका में वह आईट्रिपलई 5जी के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इसमें दुनियाभर के वैज्ञानिक शामिल होंगे जो 5जी पर काम कर रहे हैं। सभी देश अपनी-अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट बताएंगे। वह खुद अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X