सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JAC 2026 Date Sheet Released: Jharkhand Board Class 10 and 12 Exams From February

JAC Date Sheet 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, तीन फरवरी से होंगे एग्जाम; देखें पूरा शेडयूल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Nov 2025 11:04 AM IST
सार

JAC 10th-12th Date Sheet 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने  की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

विज्ञापन
JAC 2026 Date Sheet Released: Jharkhand Board Class 10 and 12 Exams From February
JAC Date Sheet 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

JAC 10th-12th Date Sheet: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी की गई JAC 10वीं और 12वीं डेटशीट 2026 में लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं की समय-सीमा शामिल है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और इन्हें दो अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा।

Trending Videos


बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10 (मैट्रिक) के लिए 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के लिए 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। मैट्रिक परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पहली पाली में आयोजित होंगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक दूसरी पाली में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अपना प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10 के लिए 16 जनवरी 2026 से और कक्षा 12 के लिए 17 जनवरी 2026 से। दोनों कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

तारीख कक्षा 10 (मैट्रिक) विषय
3 फरवरी व्यावसायिक विषय
4 फरवरी हिन्दी
5 फरवरी वाणिज्य/संस्कृत
6 फरवरी उर्दू/बांग्ला/उड़िया
7 फरवरी सामाजिक विज्ञान
8 फरवरी विज्ञान
9 फरवरी अंग्रेजी
10 फरवरी संगीत
11 फरवरी गणित
13–14 फरवरी क्षेत्रीय भाषाएं – खड़िया, खोरठा, कुर्माली, नगपुरी, पंचपरगनिया
16 फरवरी संस्कृत
17 फरवरी अरबी/फारसी/संथाली/मुंडारी/उरांव
18 फरवरी हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेजी ‘A’
20 फरवरी अनिवार्य कोर भाषा
23 फरवरी हिन्दी ‘B’ व मातृभाषा
 

10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

तारीख कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) विषय
3 फरवरी व्यावसायिक विषय
4 फरवरी अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान
5 फरवरी गणित/सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा
6 फरवरी भौतिकी
9 फरवरी जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र
10 फरवरी भूविज्ञान, बिजनेस मैथ्स, भूगोल
11 फरवरी उद्यमिता, गृह विज्ञान
13 फरवरी दर्शनशास्त्र, रसायन
14 फरवरी इतिहास
16 फरवरी राजनीतिक विज्ञान
17 फरवरी मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस
18 फरवरी अनिवार्य कोर भाषा
20 फरवरी संगीत
21 फरवरी ऐच्छिक भाषा
22 फरवरी अतिरिक्त भाषा
23 फरवरी अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी-A, अंग्रेजी-A)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed