सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2026 Question Papers Released, Check Exam Analysis and Result Date Details

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड पेपर-1 और पेपर-2 का प्रश्न पत्र जारी, करें डाउनलोड; कब तक जारी होगा रिजल्ट?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 18 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

JEE Advanced 2026: आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। छात्रों ने मैथ्स को सबसे कठिन बताया। परीक्षा 17 मई को दो शिफ्ट में हुई थी, जबकि रिजल्ट 1 जून 2026 को जारी किया जाएगा।
 

JEE Advanced 2026 Question Papers Released, Check Exam Analysis and Result Date Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

JEE Advanced 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के दोनों प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब सीधे वेबसाइट पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के लॉगिन या अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

Trending Videos


परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को दो चरणों में किया गया था। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपन्न कराया गया। देशभर के हजारों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advanced Paper 1 Analysis: कैसा रहा पेपर?

छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार पेपर 1 का मैथमैटिक्स सेक्शन सबसे ज्यादा लंबा और कठिन रहा। कई सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। वहीं फिजिक्स सेक्शन में कॉन्सेप्ट की गहरी समझ की जरूरत महसूस हुई। कैमिस्ट्री सेक्शन को भी छात्रों ने आसान नहीं माना और इसे ट्रिकी तथा चुनौतीपूर्ण बताया।

Paper 2 Analysis: पेपर-2 का स्तर कैसा था?

पेपर 2 को भी छात्रों ने काफी कठिन और कॉन्सेप्ट आधारित बताया। इस पेपर में समय प्रबंधन बड़ी चुनौती रहा। खासकर मैथमैटिक्स सेक्शन को सबसे ज्यादा कठिन माना गया। कई प्रश्न ऐसे थे जिनमें एनालिटिकल सोच, सटीक गणना और बेहतर एक्यूरेसी की जरूरत पड़ी।

JEE Advanced 2026 Marking Scheme: जेईई एडवांस्ड की अंकन योजना क्या है?

पेपर 1

  • पेपर 1 में अलग-अलग प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इंटीजर टाइप प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी। हालांकि एमसीक्यू, एससीक्यू और मैट्रिक्स मैच प्रकार के प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की गई।


पेपर 2
पेपर 2 की मार्किंग स्कीम इस प्रकार रही:

  • एकल सही उत्तर वाले 4 प्रश्न: सही उत्तर पर +3 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक
  • बहु-सही उत्तर वाले 5 प्रश्न: सही उत्तर पर +4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक
  • पूर्णांक आधारित 5 प्रश्न: सही उत्तर पर +4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक
  • अनुच्छेद आधारित 4 प्रश्न: सही उत्तर पर +2 अंक, गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
विज्ञापन

कब जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट?

आईआईटी रूड़की की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और अन्य विवरण देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed