TN SSLC Result 2026: तमिलनाडु 10वीं का रिजल्ट 20 मई को हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Tamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं एसएसएलसी रिजल्ट 2026 20 मई को जारी कर सकता है। छात्र tnresults.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु निदेशालय सरकारी परीक्षा (TNDGE) जल्द ही तमिलनाडु एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2026 को 20 मई को जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखने की सलाह दी गई है। प्रोविजनल मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, पास या फेल की स्थिति और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।
हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी होने का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम सुबह करीब 9:30 बजे जारी किए जा सकते हैं।
मार्च से अप्रैल तक हुई थीं परीक्षाएं
तमिलनाडु एसएसएलसी परीक्षा 2026 का आयोजन 11 मार्च से 6 अप्रैल तक राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई थी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और उत्तर की योजना बनाने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया गया था।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले वर्ष तमिलनाडु बोर्ड ने एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 16 मई को जारी किया था। वर्ष 2025 में कुल पास प्रतिशत 93.80 प्रतिशत दर्ज किया गया था। उस साल 9,13,036 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 95.88%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 91.74%
वहीं वर्ष 2024 में कुल पास प्रतिशत 91.55% रहा था। उस वर्ष 8,94,264 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 8,18,743 छात्र सफल घोषित हुए थे।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र पुनर्मूल्यांकन (Revaluation), सप्लीमेंट्री परीक्षा और ओरिजिनल मार्कशीट वितरण से जुड़ी जानकारी भी TNDGE की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर SSLC Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।