NEET UG: नीट यूजी पुर्नपरीक्षा सीबीटी मोड में कराने की मांग, RJD सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
NEET UG Re-Exam: आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह समेत अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर नीट यूजी परीक्षा को सीबीटी मोड में कराने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण बनाने की भी अपील की गई है। री-एग्जाम 21 जून को प्रस्तावित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। आरजेडी सांसद Sudhakar Singh समेत कुछ अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि नीट यूजी परीक्षा पारंपरिक पेन-पेपर मोड की बजाय कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाए।
याचिकाकर्ताओं ने अदालत से यह भी मांग की है कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने के लिए एक राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (National Examination Authority) का गठन किया जाए।
21 जून को नीट यूजी पुनर्परीक्षा
नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को प्रस्तावित है। ऐसे में इस याचिका को परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़ा अहम मामला माना जा रहा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
खबर अपडेट हो रही है...