फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NCWEB Admissions 2026: B.Com Seats Full, More Chances for Reserved Categories

Campus Diaries: एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ जारी, एक से सात फीसदी की गिरावट; बीकॉम के लिए हाउस फुल

Tue, 04 Aug 2026 10:49 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 04 Aug 2026 10:49 AM IST
सार

Campus Diaries: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड ने दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। इस बार कटऑफ में 1 से 7 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कई छात्राओं के लिए प्रवेश के नए अवसर खुले हैं। हालांकि, बीकॉम कार्यक्रम की सीटें अधिकांश केंद्रों पर पूरी तरह भर चुकी हैं।

विज्ञापन
NCWEB Admissions 2026: B.Com Seats Full, More Chances for Reserved Categories
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NCWEB: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपने 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में सामान्य वर्ग के लिए कम और आरक्षित वर्ग के लिए दाखिले के ज्यादा मौके हैं। सामान्य वर्ग के लिए बीकॉम में नौ कॉलेज सेंटरों और बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान संयोजन में सामान्य वर्ग के लिए 19 सेंटरों पर दाखिले बंद कर दिए गए हैं। एनसीवेब ने इस कट ऑफ में औसतन एक से सात प्रतिशत की गिरावट की है। यह गिरावट आरक्षित वर्ग के लिए ज्यादा है। एनसीवेब में पहली कट ऑफ के आधार पर कुल 15, 200 सीटों पर 11, 535 दाखिले हो चुके हैं।

विज्ञापन


अब इस कट ऑफ के आधार पर दाखिले की शुरूआत चार अगस्त सुबह दस बजे होगी और छह अगस्त रात तक दाखिला लिया जा सकेगा। मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज, मैत्रेयी, दीन दयाल उपाध्याय, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामानुजन, महाराजा अग्रसेन, मैत्रेयी कॉलेज, माता सुंदरी, जानकी देवी मेमोरियल, में बीकॉम के लिए सामान्य श्रेणी की सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन

इस कारण कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम में दाखिले नहीं होंगे।
 
वहीं इस प्रोग्राम में अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता में 45 फीसदी, आर्यभट्ट में 49 फीसदी, भारती और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में 50 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद व राजधानी में 56 फीसदी दाखिला संभव

मोतीलाल नेहरू में 48, विवेकानंद व राजधानी में 56 फीसदी, एसपीएम में 57 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। बीकॉम प्रोग्राम में केवल एससी वर्ग के लिए हंसराज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, व मैत्रेयी में ही दाखिले बंद हुए हैं। जबकि ओबीसी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी के लिए दाखिले की संभावना बनी हुई है। बीए प्रोग्राम (इतिहास-पॉलिटिकल साइंस), कॉम्बिनेशन में सामान्य श्रेणी के लिए मिरांडा हाउस, हंसराज, विवेकानंद, एसपीएम, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सत्यवती, रामानुजन, राजधानी, पीजीडीएवी, मोतीलाल नेहरू, माता सुंदरी, लक्ष्मीबाई, महाराजा अग्रसेन, डीडीयू, जेडीएम, मैत्रेयी कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं। जबकि इस प्रोग्राम में सामान्य वर्ग के लिए अदिति और भगिनी निवेदिता में 46 फीसदी, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में 54, केशव महाविद्यालय में 61 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed