UP ITI SCVT Admission 2026: यूपी आईटीआई दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म, इतनी है फीस
UP ITI Admission 2026: उत्तर प्रदेश आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 4 अगस्त है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आज ही एससीवीटी (SCVT) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP ITI Admission 2026: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), लखनऊ की ओर से उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (UP ITI) प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 4 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
आवेदन केवल एससीवीटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता की शर्तें ध्यान से जांच लेने की सलाह दी गई है।
आवेदन करते समय कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी?
रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर सत्यापित होने के बाद संस्थान का प्रकार चुनना होगा।
इसके बाद शैक्षणिक और पत्राचार संबंधी जानकारी भरनी होगी। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र जमा किया जा सकेगा।
आवेदन के लिए क्या है पात्रता?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
- अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
यूपी आईटीआई में प्रवेश अभ्यर्थियों की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होने की संभावना है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
UP ITI Admission 2026: आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 250 रुपये |
| अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) | 150 रुपये |
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
UP ITI Admission 2026: आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एससीवीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'UP ITI Admission 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर सत्यापित कर संस्थान का प्रकार चुनें।
- शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।