फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Attends Ek Din Ki Mehfil event Ahead Junaid Khan Sai Pallavi Ram Sampath Movie Ek Din Release

'एक दिन की महफिल' इवेंट में आमिर खान ने क्यों जोड़े पैपराजी के हाथ? लोगों से की ये गुजारिश, वीडियो वायरल

Sun, 26 Apr 2026 08:33 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 26 Apr 2026 08:33 PM IST
सार

Ek Din Ki Mehfil Event: आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान फिल्म 'एक दिन' में नजर आएंगे। आमिर इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आज रविवार को उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले एक म्यूजिक इवेंट 'एक दिन की महफिल' का आयोजन किया। यहां वे पैपराजी के हाथ जोड़ते नजर आए। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Aamir Khan Attends Ek Din Ki Mehfil event Ahead Junaid Khan Sai Pallavi Ram Sampath Movie Ek Din Release
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'एक दिन' की रिलीज को सिर्फ चंद दिन बाकी हैं। बेटे की फिल्म के प्रमोशन में आमिर खान भी पूरी तरह जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर वे लगातार पोस्ट साझा कर ही रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले एक म्यूजिक इवेंट 'एक दिन की महफिल' का आयोजन किया है। इसके जरिए उन्होंने संगीत के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को मौका देने की कोशिश की है। मगर, इवेंट में वे पैप्स के हाथ जोड़ते दिखे हैं।

विज्ञापन

Aamir Khan Attends Ek Din Ki Mehfil event Ahead Junaid Khan Sai Pallavi Ram Sampath Movie Ek Din Release
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इवेंट में हाथ जोड़ते दिखे आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर फरफेक्शनिस्ट जब कोई काम करते हैं, तो उसे परफेक्ट तरीके से करते हैं। आज रविवार को जब 'एक दिन की महफिल' का आयोजन हो रहा है तो पूरी व्यवस्था पर भी उनकी नजर है कि कोई परेशानी न हो। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे इवेंट में मौजूद लोगों के और पैपराजी के हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान के सामने परफॉर्म करेंगे विजेता
आमिर खान पैपराजी और अन्य लोगों से हाथ जोड़कर यह अपील कर रहे हैं कि वे सभी अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएं, जिससे कि इवेंट सही तरीके से शुरू हो सके। मगर, यह बात वे इतने विनम्र तरीके से कहते दिखे हैं कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है और यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि इस इवेंट के जरिए फिल्म 'एक दिन' के टाइटल ट्रैक का जश्न मनाया जाएगा। इसके जरिए उभरती हुई प्रतिभाओं से फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाकर साझा करने के लिए कहा गया था। जीतने वालों को आमिर खान और 'एक दिन' की कास्ट के सामने परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

विज्ञापन

Aamir Khan Attends Ek Din Ki Mehfil event Ahead Junaid Khan Sai Pallavi Ram Sampath Movie Ek Din Release
एक दिन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी 'एक दिन'?
इस इवेंट में आमिर खान के अलावा साई पल्लवी और जुनैद खान भी मौजूद रहेंगे। यह फिल्म 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'एक दिन' रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed