Aamir-Junaid Viral Video: 'निकम्मे, नामाकूल, नेपो किड...' बेटे जुनैद पर आगबबूला हुए आमिर; देखें वायरल वीडियो
Sitaare Zameen Par On Youtube: आमिर खान का बेटे जुनैद के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आमिर, जुनैद को डांटते नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा माजरा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अभिनीत 'सितारे जमीन पर' थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब यूट्यूब पर दस्तक दे रही है। इस बात की घोषणा खुद अभिनेता के बेटे जुनैद खान ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए दी है। इस वीडियो में जुनैद ने अपने पिता की ही एक पुरानी फिल्म की एक्टिंग की है, जिसमें आमिर खान भी उनका साथ दे रहे हैं। आइए देखें क्या है वह वीडियो।
आमिर खान के घर पर ही लोगों ने मोबाइल में देखी उनकी फिल्म
आमिर खान टॉकीज नाम से यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जाता है कि अभिनेता के घर पर ही उनके कुछ कर्मचारी 'सितारे जमीन पर' फिल्म को मोबाइल पर देख रहे होते हैं। फिर आमिर वहां आ जाते हैं और डांट लगाते हैं कि इतना दुस्साहस कि उनकी फिल्म को वो मोबाइल में डाउनलोड करके देख रहे हैं। इस पर एक कर्मचारी जवाब देता है कि नहीं वो पैसे देकर फिल्म देख रहे हैं। आगे वो आदमी कहता है कि जुनैद खान बाबू ने कोई नई स्कीम लगाई है और वो अकेले में खुद से बात कर रहे हैं।
जुनैद ने पिता संग की 'अंदाज अपना-अपना' की एक्टिंग
आगे वीडियो में देखा जाता है कि आमिर खान अपने बेटे जुनैद के कमरे में आते हैं। इसके बाद जुनैद अपनी पिता की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की एक्टिंग करते हुए आमिर की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वो महान पिता हैं और महापुरुष हैं। आगे जुनैद पिता से पूछते हैं कि जब वो खुश होते हैं तो आमिर दुखी क्यों हो जाते हैं। इसके जवाब में आमिर खान ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के खुश होकर कहने पर जब-जब फिल्में कीं, तो सभी फिल्मों का हाल बुरा हुआ और वो बर्बाद हुए। वीडियो के अंत में आमिर खान अपने बेटे को निकम्मा, नामाकूल, नेपो किड, आदि कहते हैं, जिस बात का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है।
यूट्यूबर पर देख सकेंगे 'सितारे जमीन पर'
वीडियो में आगे जुनैद खान बताते हैं कि अगर आपने सिनेमाघरों में 'सितारे जमीन पर' नहीं देखी है, तो अब यूट्यूब पर अपने घर में भी यह फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म को 1 अगस्त से दर्शक 100 रुपये देकर आमिर खान टॉकीज यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।
