फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Has Important Role In Rajinikanth Starrer Coolie Both Superstars Massive Action Fight Scene In Clim

Coolie: ‘कुली’ में आमिर खान का होगा अहम किरदार, क्लाईमैक्स में रजनीकांत से होगी कड़ी टक्कर

Wed, 13 Aug 2025 07:53 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:53 AM IST
सार

Aamir Khan In Coolie: फिल्म ‘कुली’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से फैंस यह पता लगाने को उत्सुक हैं कि फिल्म में आमिर खान का किरदार क्या है? अमर उजाला की इस रिपोर्ट में पढ़िए रजनीकांत की इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारी।

विज्ञापन
Aamir Khan Has Important Role In Rajinikanth Starrer Coolie Both Superstars Massive Action Fight Scene In Clim
कुली फिल्म में आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड से आमिर खान, तेलुगु सिनेमा से नागार्जुन, कन्नड़ सिनेमा से उपेंद्र राव और मलयालम सिनेमा से सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि आमिर खान इस फिल्म में रजनीकांत के पुराने दोस्त के किरदार में दिखेंगे।

विज्ञापन

आमिर का होगा अहम किरदार
सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी 1990 के दशक में चल रही सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। आमिर फिल्म में रजनीकांत के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभाता है। यह कोई छोटा-मोटा कैमियो नहीं है, बल्कि कहानी के महत्वपूर्ण हिस्सों में आमिर की मौजूदगी नजर आएगी।

विज्ञापन

Aamir Khan Has Important Role In Rajinikanth Starrer Coolie Both Superstars Massive Action Fight Scene In Clim
फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स

बिखर जाती है रजनीकांत की टीम
सूत्र आगे बताते हैं कि रजनीकांत का किरदार देवा नाम के एक पूर्व सोना तस्कर का है, जो अपनी पुरानी टीम को फिर से जोड़कर खोई हुई ताकत वापस पाना चाहता है। उस टीम में आमिर खान का किरदार मुंबई से जुड़ा हुआ है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देवा और उसकी टीम के लोग सुनहरी घड़ियों के भीतर छुपाई हुई तकनीक का इस्तेमाल करके तस्करी करते थे। समय के साथ ये टीम देश के अलग-अलग हिस्सों में बिखर गई। आगे जाकर देवा अपने पुराने दोस्तों को एकजुट करता है, जिसमें आमिर का किरदार दाहा काफी अहम है।

क्लाइमैक्स में आमिर-रजनीकांत का टकराव 
सूत्र ने यह भी बताया कि आमिर ने लगभग सात दिनों तक राजस्थान के जयपुर में इस फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म के अहम सीन नाहरगढ़ और सांभर में फिल्माए गए। इस दौरान अमिर ने नॉर्मल सीन के साथ ही छोटे-छोटे एक्शन सीन भी शूट किये। फिल्म के क्लाइमैक्स में आमिर और रजनीकांत के बीच लगभग 15 मिनट का जबरदस्त एक्शन सीन है। यह फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है।

Aamir Khan Has Important Role In Rajinikanth Starrer Coolie Both Superstars Massive Action Fight Scene In Clim
फिल्म 'कुली' - फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures

नागार्जुन की खतरनाक एंट्री: ऑर्गन तस्करी का रैकेट
आमिर के अलावा ‘कुली’ में नागार्जुन का किरदार भी काफी अहम है। सूत्र बताते हैं कि नागार्जुन अंग तस्करी के रैकेट के मुखिया के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत का न सिर्फ आमिर, बल्कि नागार्जुन के किरदार से भी टकराव होता है। फिल्म में नागार्जुन का किरदार न केवल खतरनाक है बल्कि बेहद चालाक भी है।

यह खबर भी पढ़ेंः Coolie Vs War 2: एडवांस बुकिंग में ‘कूली’ ने दिखाया दम, ‘वाॅर 2’ से सात गुना ज्यादा टिकट बिके; एक्सपर्ट हैरान

30 साल बाद साथ काम करेंगे आमिर और रजनी
बता दें कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान और रजनीकांत 30 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों बॉलीवुड फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में साथ में नजर आए थे। 4 अगस्त 1995 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। यह हॉलीवुड फिल्म ‘द गॉडफादर’ से इंस्पायर्ड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed