Aamir Khan: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च पर छा गए आमिर खान, यूजर्स बोले- ‘किलर लुक’
शनिवार को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। आमिर खान भी इवेंट पर पहुंचे। वह फिल्म में एक कैमियो कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आमिर खान का लुक देखकर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वह अपने किरदार पर काफी मेहनत करते हैं। आज शनिवार को जब वह रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे तो अपना परफेक्शनिस्ट नेचर दिखाने से नहीं चूके। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। यह एक कैमियो रोल हैं।
गैंगस्टर लुक में दिखे आमिर खान
‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आमिर खान किरदार में रंगे नजर आए। फिल्म के गैंगस्टर लुक में ही आमिर खान ने एंट्री ली। बॉडी पर टैटू और ब्लैक जैकेट हाथ में लिए दिखे। चेहरे पर चश्मा पहने, शानदार ढंग से आमिर ने एंट्री ली।
Can’t keep calm when Mr. Perfectionist Aamir Khan walks in with full swag!😎 #CoolieUnleashed ✨@rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial #AamirKhan @iamnagarjuna @nimmaupendra #SathyaRaj #SoubinShahir @shrutihaasan #Coolie #CoolieFromAug14 pic.twitter.com/DFv306PuI9
विज्ञापन विज्ञापन— Sun Pictures (@sunpictures) August 2, 2025
ऑडियंस ने मचाया आमिर को देखकर शोर
आमिर की एंट्री पर ‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मौजूद फैंस की भीड़ काफी एक्साइटेड दिखी। आमिर खान को देखकर फैंस ने खूब शोर मचाया, तालियां बजाईं। आमिर खान ने भी हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। इसके बाद वह फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के गले लगते हुए दिखाई दिए।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
यूजर्स ने भी आमिर खान के लुक पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मिस्टर परफेक्ट।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या किलर लुक है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आमिर खान तो गेटअप में ही आ गए।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई, ये तो कैरेक्टर बनकर ही आ गए।’ इसी तरह कई यूजर ने आमिर खान के लुक के लिए फायर इमोजी भी शेयर किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.