जब बेटे आजाद को आमिर खान ने पहली बार धर्मेंद्र से मिलवाया, तो कुछ यूं थी प्रतिक्रिया; अभिनेता ने सुनाया किस्सा
Aamir Khan: आमिर खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है, जिसमें वो अपने बेटे आजाद को धरम जी से पहली बार मिलवाने ले गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन बाद सेलेब्स उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर रहे हैं। अब एक्टर आमिर खान ने एक किस्सा बताया, जब वो अपने बेटे आजाद को पहली बार धर्मेंद्र से मिलवाने ले गए थे। उन पलों को अभिनेता ने साझा किया है। पढ़िए पूरी खबर।
जब बेटे को मिलवाने ले गए आमिर
आमिर खान गोवा में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल हुए हैं। इस दौरान एएनआई से बात करते हुए एक्टर ने बेटे आजाद को धर्मेंद्र से पहली बार मिलवाने का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘अक्सर मैं धरम जी के पास जाकर बैठता था। एक दिन मैं अपने बेटे आजाद को साथ ले गया और कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम किसी से मिलो, क्योंकि आजाद ने वास्तव में उनका काम नहीं देखा है वह मेरे साथ आया और हमने धरम जी के साथ कुछ घंटे बिताए, यह वास्तव में शानदार था।’
यह खबर भी पढ़ें: ‘धरम जी जिंदादिल और हरफनमौला शख्सियत थे…’, शेखर सुमन ने धर्मेंद्र को किया याद; साझा किया वीडियो
‘धरम जी बेहतरीन अभिनेता थे’
आगे बात करते हुए, उन्होंने कहा- ‘धरम जी न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि वह एक बेहतरीन इंसान भी थे। वह बहुत ही सरल-सहज और प्यारे थे। वो हर किसी से बहुत प्यार और खुशी से मिलते थे, चाहे वो कोई भी हो। धरम जी एक संस्था थे। उनकी फिल्म 'सत्यकाम' आज भी हमें सिखाती है, वे एक अद्भुत व्यक्ति थे। उनका जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है।’
24 नवंबर को हुआ था निधन
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज, 27 नवंबर को, मुंबई में देओल परिवार द्वारा दिवंगत सुपरस्टार के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
आजाद राव के बारे में
आजाद राव खान के पिता आमिर खान और माता किरण राव हैं। आमिर और किरण ने साल 2021 में अपनी शादीशुदा जिंदगी से तलाक लिया था।