{"_id":"692a84705646adc5b60492a5","slug":"aamir-khan-says-he-is-not-film-personality-not-an-activist-says-in-iffi-over-choosing-script-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं कोई एक्टिविस्ट नहीं...', IFFI में ऐसा क्यों बोले आमिर खान? धर्मेंद्र को भी याद किया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'मैं कोई एक्टिविस्ट नहीं...', IFFI में ऐसा क्यों बोले आमिर खान? धर्मेंद्र को भी याद किया
Sat, 29 Nov 2025 10:58 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:58 AM IST
सार
Aamir Khan: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में आमिर खान ने अपने स्क्रिप्ट चुनने के बारे में बात की। यहां उन्होंने धर्मेंद्र को भी याद किया।
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : एक्स@@PIB_India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। इन दिनों वह 'लाहौर 1947' के अलावा कई फिल्मों के निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में वह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में नजर आए। यहां उन्होंने कहा कि वह जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं वह बन जाएं इसके बाद वह फिर से अभिनय पर ध्यान देंगे। यहां उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट चुनने के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह ऐसा जानबूझकर नहीं करते कि सोशल मैसेज देने वाली स्क्रिप्ट चुनें।
विज्ञापन
आमिर खान ने तोड़े कई नियम
आईएफएफआई के एक सेशन में आमिर खान ने कहा 'मैं फिल्में कहानी के आधार पर चुनता हूं, भले ही वह मेरे मानदंड से अलग हों। मेरे ज्यादातर फैसले इंडस्ट्री के हिसाब से सही नहीं रहे हैं। जब मैंने 'लगान' बनाई थी, तब मुझे जावेद अख्तर ने कहा कि यह फिल्म न बनाएं। कायदे से मुझे स्टार नहीं होना चाहिए था, मैंने हर तरह के नियम तोड़े हैं। हालांकि, अजीब सी चीजें करने की वजह से लोग मुझसे जुड़े हैं। मैं इसके लिए आभारी हूं।'

- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की नींव लेखकों ने रखी
आमिर खान ने आगे कहा 'चाहे तारे जमीन पर, 3 इडियट्स, दंगल' और लापता लेडीज हो इन सबकी नीव लेखकों ने ही रखी। उन्होंने माहौल और किरदार बनाए। जो स्क्रिप्ट मुझे पसंद आईं, मैं बस उनकी तरफ खिंचा चला गया। मेरी कई फिल्में सोशल मुद्दों पर हैं। यह पहले से ऐसी ही थीं, इन्हें डिजाइन नहीं किया गया। मैं फिल्मी शख्सियत हूं, कोई कार्यकर्ता नहीं हूं। मेरा मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना है।'

जारी हुआ 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर, अलग अंदाज में दिखे संजय मिश्रा और महिमा चौधरी
आमिर खान ने धर्मेंद्र को किया याद
फेस्टिवल में बातचीत के दौरान, आमिर ने धर्मेंद्र के बारे में भी बात की, जिनका हाल ही में निधन हो गया। आमिर को उनके अंतिम संस्कार में देखा गया था। आमिर खान ने धर्मेंद्र के बारे में कहा 'हालांकि उन्हें भारतीय सिनेमा का ही-मैन कहा जाता था, लेकिन वह रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा सहित सभी जॉनर में शानदार थे। उनकी मौजूदगी कमाल की थी। उनका जाना कलात्मक नुकसान है।'