Aamir Khan: अभिनय के बाद अब आमिर खान ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, सोशल मीडिया पर वीडिया हुआ लायरल
Aamir Khan Singing Video: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की गायकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो राग छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों, परफॉर्मेंस और बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने अभिनय या किसी फिल्म के कारण नहीं, बल्कि अपनी गायकी की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें आमिर खान सुरों का जादू बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैन्स ने कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी और तारीफों से भर दिया।
आमिर खान का यह वीडियो गायकी के दिग्गज सुरेश वाडकर की म्यूजिक अकादमी के इवेंड से सामने आया है। इसमें आमिर कैज़ुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं और एक गायक के साथ मिलकर राग गुनगुना रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
आमिर के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी तारीफ की। उनके वीडियो पर हार्ट वाले इमोजी बनाए गए। इसके अलावा इन दिनों आमिर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
तीनों खान्स के एक साथ आने की अटकलें
इस बीच एक और वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इसमें सेट पर खड़ी तीन वैनिटी वैन दिखाई दे रही हैं जिन पर शाहरुख, सलमान और आमिर खान के नाम लिखे हुए थे। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है- 'तीनों साथ में...कौनसी मूवी है भाई?'। इसके बाद से यह अटकलें तेज हो गईं कि क्या दशकों से फैंस की अधूरी ख्वाहिश पूरी होने वाली है और तीनों खान एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि ये वीडियो पुराना है या नया, ये बात अभी साफ नहीं हो पाई है।
आर्यन खान की वेब सीरीज में गेस्ट अपीयरेंस?
खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में सलमान, शाहरुख और आमिर खान की झलक देखने को मिल सकती है। चर्चा है कि शाहरुख खुद का किरदार निभाएंगे और नैरेटर की आवाज भी देंगे। वहीं सलमान और आमिर कैमियो अपीयरेंस करेंगे। इस अपडेट के बाद फैन्स के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।