फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan Break Silence On Raja Shivaji VFX criticism and defends Riteish Deshmukh

'हॉलीवुड से तुलना ठीक नहीं'; 'राजा शिवाजी' के वीएफएक्स विवाद पर अभिषेक बच्चन ने किया रितेश देशमुख का बचाव

Sat, 09 May 2026 07:34 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 09 May 2026 07:34 PM IST
सार

Raja Shivaji VFX: इन दिनों रितेश देशमुख फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के वीएफएक्स की आलोचना हो रही है। इस पर अब अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Break Silence On Raja Shivaji VFX criticism and defends Riteish Deshmukh
'राजा शिवाजी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, अभिषेक बच्चन ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शहाजी भोसले का किरदार निभाया है। फिल्म के वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हो रही है। इसे लेकर रितेश देशमुख को भी ट्रोल किया जा रहा है। इस पर हाल ही में अभिषेक बच्चन ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

अभिषेक बोले- 'हॉलीवुड से तुलना ठीक नहीं'
अभिषेक बच्चन ने 'राजा शिवाजी' के वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचनाओं पर बचाव किया है। इस पर अभिषेक बच्चन ने तर्क दिया है कि भारतीय फिल्मों की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से करना बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि दोनों के बजट में जमीन-आसमान का फर्क होता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि VFX एक ऐसी कला है, जो समय और निवेश के साथ बेहतर होती जाती है और कम समय-सीमा में काम करना इस चुनौती को और भी बढ़ा देता है।

अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी का बचाव किया
अभिषेक बच्चन ने News18 के साथ एक बातचीत में फिल्म के VFX की आलोचना का जवाब देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'हो सकता है आम आदमी को यह न पता हो, लेकिन VFX एक बहुत ही बारीक कला है, पर यह एक 'रेन कार्ड' की तरह है। आप इसे जितना ज्यादा समय देंगे, यह उतना ही बेहतर दिखेगा। आप अपने वीएफएक्स में जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे, उसकी क्वालिटी उतनी ही बेहतर होगी। लोगों को यह समझना होगा कि आखिरकार, रितेश और जेनेलिया ने एक बहुत ही सीमित बजट में एक मराठी फिल्म बनाई है'। 

बोले- 'भारतीय फिल्में उस स्तर का मुकाबला नहीं कर सकतीं'
अभिषेक बच्चन ने यह भी बताया कि हॉलीवुड स्टूडियो शायद फिल्म के कुल बजट के अलावा सिर्फ वीएफएक्स पर ही 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं। वहीं, भारतीय सिनेमा उस स्तर पर मुकाबला नहीं कर सकता, क्योंकि वह हमारा मार्केट नहीं है। भारतीय फिल्में बॉलीवुड के वीएफएक्स बजट का एक फीसदी ही खर्च कर पाती हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed