फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan Proposed Aishwarya Rai At Guru Movie Premiere In New York He Reacts On Divorce News

Abhishek Bachchan: अभिषेक ने बताया कहां किया था ऐश्वर्या को प्रपोज, तलाक की खबरों पर भी दी प्रतिक्रिया

Sun, 29 Jun 2025 04:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 29 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

Abhishek Bachchan On Divorce Rumors: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर अक्सर ही खबरें आती रहती हैं। हालांकि, दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। अब अभिषेक ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Proposed Aishwarya Rai At Guru Movie Premiere In New York He Reacts On Divorce News
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अभिषेक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। अक्सर उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते व शादी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। हालांकि, कपल हमेशा एक-दूसरे के साथ नजर आता है। अब अभिषेक ने उस वक्त को याद किया जब उन्होंने अपनी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था।

विज्ञापन

अभिषेक ने ‘गुरु’ फिल्म को बताया अपने लिए खास
ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने ऐश्वर्या को प्रपोज करने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने ‘गुरु’ फिल्म को अपने लिए सबसे खास बताया क्योंकि इसी फिल्म के बाद उन्होंने ऐश्वर्या से शादी कर ली थी। अभिनेता ने कहा, ‘मैंने न्यूयॉर्क में गुरु के प्रीमियर के बाद वहीं पर उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन मेरी सभी फिल्में बहुत निजी हैं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं। संभवतः एक या दो ऐसी फिल्में होंगी जो उतनी निजी नहीं होंगी। लेकिन मेरा नियम है कि यह निजी होनी चाहिए। अगर यह निजी नहीं है, तो मैं शायद इसे नहीं करूंगा।’

विज्ञापन

‘नेगेटिव खबरें बिकती हैं, इसलिए फैलाई जाती हैं’
इस दौरान अभिषेक ने उनको लेकर होने वाली तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों को लेकर भी बात की। साथ ही एक्टर ने बताया कि क्या उन पर इस तरह की अफवाहों का कोई प्रभाव पड़ता है। एक्टर ने कहा कि जो व्यक्ति गलत सूचना या झूठ फैला रहा है, उसे स्पष्टता या सुधार में कोई दिलचस्पी नहीं है। पहले मेरे बारे में जो बातें कही जाती थीं, उनका मुझ पर कोई असर नहीं होता था। लेकिन आज मेरा एक परिवार है और यह बहुत परेशान करने वाला है। अगर मैं कुछ स्पष्ट भी करूं, तो लोग इसे पलट देते हैं। क्योंकि नेगेटिव खबरें बिकती हैं। आप मेरी जिंदगी नहीं जीते हैं। आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जिनके प्रति मैं जवाबदेह हूं। जो लोग ऐसी नेगेटिव न्यूज फैलाते हैं, उन्हें अपने अंदर झांकना होगा और खुद से ही निपटना होगा। मैं इससे प्रभावित नहीं होता। मैं जानता हूं कि यहां क्या-क्या होता है। इसमें परिवार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Bachchan Proposed Aishwarya Rai At Guru Movie Premiere In New York He Reacts On Divorce News
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

2007 में हुई थी ऐश-अभिषेक की शादी
अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया था। समय-समय पर दोनों के तलाक को लेकर तमाम तरह की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, दोनों इन खबरों से इतर अक्सर एकसाथ नजर आते हैं और कपल गोल्स देते रहते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Amitabh Bachchan: फिल्मों में अभिषेक बच्चन ने पूरे किए 25 साल, बिग बी ने दी बधाई; बोले- ‘इस वैरायटी को…’

24 जुलाई को रिलीज हो रही ‘कालीधर लापता’ 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही फिल्म ‘कालीधर लापता’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होनी है। इससे पहले वो हालिया रिलीज ‘हाउसफुल 5’ में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed