फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: एमी अवार्ड्स की मेजबानी करने वाले पहले भारतीय होंगे वीर दास, जताया आभार

Thu, 12 Sep 2024 08:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 12 Sep 2024 08:49 AM IST
विज्ञापन
Actor and comedian Vir Das becomes first Indian to host International Emmy Awards
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @virdas
स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास 52वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं। वीर दास का नाम इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज 2024 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के होस्ट के रूप में घोषित किया गया है।


 
Actor and comedian Vir Das becomes first Indian to host International Emmy Awards
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास सोमवार, 25 नवंबर, 2024 को न्यूयॉर्क शहर में होने वाले इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स को होस्ट करेंगे।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कम हुआ 'सरकटे का आतंक'? विजय की 'गोट' की कमाई में भी गिरवाट दर्ज

View this post on Instagram

A post shared by International Emmy Awards (@iemmys)



 
Actor and comedian Vir Das becomes first Indian to host International Emmy Awards
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
वीर दास साल 2021 में कॉमेडी श्रेणी में नामांकित होने और साल 2023 में अपने सबसे हालिया नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल ‘लैंडिंग’ के लिए जीतने के बाद होस्ट के रूप में अंतर्राष्ट्रीय एम्मी में वापसी की है। बता दें कि वीर दास एक अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। उन्होंने बदमाश कंपनी, देल्ही-बेली, गो गोआ गॉन जैसी 18 फिल्मों में काम किया है। वीर दास सौ से ज्यादा स्टैंडअप कॉमेडी शो भी कर चुके हैं। स्टैंड-अप कॉमेडी स्टेज पर अपनी सफलता के अलावा, वीर दास ने कई सीरीज बनाई, प्रोड्यूस की और उनमें अभिनय किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor and comedian Vir Das becomes first Indian to host International Emmy Awards
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
वीर दास विवादों में भी घिरे रह चुके हैं। एक स्टैंड अप कॉमेडी ‘मैं भारत से आता हूं’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने उन पर भारत विरोधी होने का भी आरोप लगाया था। इसे लेकर वह काफी ट्रोल भी हुए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Vir Das (@virdas)



 
विज्ञापन
Actor and comedian Vir Das becomes first Indian to host International Emmy Awards
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
इस उपलब्धि के लिए वीर दास ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए आभार जताया है। उन्होंने लिखा, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, एक भारतीय एमी होस्ट। मैं इस साल एमी की मेजबानी करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! पागलपन। मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। बेहद सम्मानित और उत्साहित हूं!’
Jiiva Car Accident: हादसे का शिकार हुए अभिनेता जीवा, लग्जरी कार से पत्नी के साथ कर रहे थे यात्रा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed