कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री से लगातार सेलेब्स के संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। अब अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सतीश कौशिक ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए फैंस के साथ साझा की है।
कोरोना संक्रमण: अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक हुए कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Attention please!! I have been tested Covid positive. I would request everyone to get tested, who came in contact with me in the last few days. I am home quarantined. Your love, best wishes & blessings will help. Thanks.
— satish kaushik (@satishkaushik2) March 17, 2021
वर्क फ्रंट की बात करें तो सतीश कौशिक ने जनवरी माह में आई फिल्म 'कागज' का निर्देशन किया था। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और इसमें पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे। इसके अलावा अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म में वकील की भूमिका निभाई थी। इसके पहले साल 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में सतीश कौशिक ने मनु मुंद्रा का किरदार निभाया था और फिल्म 'खाली पीली', 'छलांग' और 'बागी 3' में भी नजर आये थे।
सतीश कौशिक से पहले भी कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके पहले बॉलीवुड से तारा सुतारिया मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और सिद्धांत चतुर्वेदी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस तारा सुतारिया अब स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।
तारा लिखती हैं कि ‘आप सभी के प्यार और चिंताओं के लिए शुक्रिया। मैं कोविड 19 निगेटिव हूं और स्वस्थ हूं। सुरक्षित और ठीक रहें। आप सभी को भी प्यार।‘ अभिनेत्री के स्वस्थ होने की खबर पर फैंस ने खुशी जाहिर की है।