फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress priyanka chopra mom says that kids fault for their bad habits not their parents

Priyanka Chopra: 'बच्चे गलत व्यवहार के लिए पैरेंट्स को दोषी ठहराते हैं', एक्ट्रेस की मां ने बच्चों को कहा गलत

Fri, 07 Mar 2025 01:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

Priyanka Chopra: हाल ही बॉलीवुड अभनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस के पालन-पोषण के बारे में बात की। इसमें उन्होंने बच्चों के बुरे व्यवहार के लिए माता-पिता नहीं, बल्कि बच्चों को दोषी माना है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की मां ने क्या कहा।

विज्ञापन
Actress priyanka chopra mom says that kids fault for their bad habits not their parents
मधु चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @drmadhuakhourichopra और @priyankachopra

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक्ट्रेस के परवरिश की बात कही। उन्होंने बात करते हुए बच्चों के व्यवहारों के बारे में भी बात कही है और गलत-सही भी ठहराया है। आखिर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर क्या कहा? आइए जानते हैं पूरी बात। 

विज्ञापन


पूरे समर्पण के साथ की बच्चों की परवरिश
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां ने रूबीना दिलैक के यूट्यूब चैनल पर अपने बच्चों की परवरिश को लेकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब वह क्लीनिक में होती थी, तब उनके माता-पिता प्रियंका और सिद्धार्थ की देखभाल करते थे। अभिनेत्री प्रियंका ने अपना बचपन अपनी नानी के घर बिताया। एक्ट्रेस की मां मधु ने कहा कि उन्होंने बच्चों की परिवरिश पूरे समर्पण के साथ की। बच्चों के पालन-पोषण के दौरान वह किसी का भी फोन नहीं उठाती थी और पूरा ध्यान बच्चों पर देती थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tamanna Bhatia: विजय से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तमन्ना ने बताई प्यार की परिभाषा, बताया किस तरह होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे माता-पिता को दोषी ठहराते हैं
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी गलत आदतों जैसे धूम्रपान या कोई खराब व्यवहार के लिए पैरेंट्स को दोषी ठहराते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बच्चे तो अपने बचपन की परवरिश पर  सवाल उठाते हैं। बच्चे जब कमाने लग जाते हैं, तो मां-बाप को छोड़कर बाहर चले जाते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन पर हुआ गर्व, फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर कही बड़ी बात

बच्चों ने खुद को नहीं सुधारा
अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर मां-बाप ने आपके गलत व्यवहार के लिए कुछ किया तो वह आपकी भलाई के लिए। वह आपके लिए अपना सबकुछ कर रहे थे, लेकिन आपने अपने आपको नहीं बदला। इसलिए पैरेंट्स को गलत कहने की बजाय आप अपने आपको सुधारने का प्रयास करें, क्योंकि गलती पैरेंट्स की नहीं, बच्चों की हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि जबतक आपको एहसास नहीं होगा, तबतक आप सही रास्ते की तरफ नहीं चल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed