{"_id":"66ae1d636eea93bdfb05504d","slug":"after-returning-to-big-screen-fardeen-khan-shared-an-emotional-note-akshay-kumar-movie-khel-khel-mein-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fardeen Khan: बड़े पर्दे पर वापसी के बाद भावुक हुए फरदीन खान, अक्षय कुमार की फिल्म में खेलेंगे खेल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fardeen Khan: बड़े पर्दे पर वापसी के बाद भावुक हुए फरदीन खान, अक्षय कुमार की फिल्म में खेलेंगे खेल
Sat, 03 Aug 2024 05:38 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:38 PM IST
सार
लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर अभिनेता फरदीन खान काफी उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने ‘खेल खेल में’ के ट्रेलर रिलीज के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट साझा किया है।
विज्ञापन
फरदीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहे अभिनेता फरदीन खान ने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ से वापसी की। उन्होंने अपनी भूमिका से दर्शकों को प्रभावित भी किया। अब अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 14 साल बाद उनकी पहली रिलीज है। बड़े पर्दे पर वापसी के बाद अभिनेता काफी उत्साहित नजर आएं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा है।
पोस्ट में क्या लिखा फरदीन ने?
फरदीन ने अपना उत्साह दिखाते हुए पोस्ट में लिखा, ‘मैं आप सभी के साथ 'खेल खेल में' का ट्रेलर साझा करते हुए बेहद रोमांचित हूं! यह पल मेरे लिए बेहद खास और बेहद भावनात्मक है, क्योंकि यह 14 साल में मेरी पहली रिलीज है। बड़े पर्दे पर वापसी पुरानी यादों, उत्साह और कृतज्ञता से भरा सफर रहा है।’
John Abraham: उत्तराखंड में अमर उजाला संवाद में आएंगे 'वेदा' स्टार जॉन अब्राहम, सिनेमा के एक्शन की करेंगे बात
विज्ञापन
निर्देशक का जताया आभार
अभिनेता फरदीन ने ‘खेल खेल में’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज का आभार जताया। उन्होंने साझा किया उनकी आखिरी फिल्म मुदस्सर अजीज निर्देशित 'दूल्हा मिल गया' थी। इसके साथ ही उन्होंने साझा किया कि इस फिल्म के साथ उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि ‘खेल खेल में’ का हिस्सा बनकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे क्रू की सराहना की।
दर्शकों के प्यार के लिए दिया धन्यवाद
अपनी पोस्ट में फरदीन ने दर्शकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया। अभिनेता ने लिखा, ‘इतने सालों में आपका अटूट समर्थन मेरी ताकत रहा है। आपके प्यार और प्रोत्साहन के बिना यह वापसी संभव नहीं थी। मुझे उम्मीद है कि ‘खेल खेल में’ आपको पसंद आएगी और आपके दिलों में भी उतनी ही खुशी लाएगी जितनी हमारे दिलों में है। इस यात्रा में मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद। आइए हम सब मिलकर इसे एक शानदार और यादगार वापसी बनाएं! यह खेल 15 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा।
Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाद कृतिका मलिक की अक्ल आई ठिकाने! अरमान के साथ अपनी शादी को बताया गलती

View this post on Instagram